मदर्स डे के अवसर पर आयोजित रक्तदान शिविर में 15 यूनिट रक्त संग्रहित

झांसी। मदर्स डे के अवसर पर सामाजिक संस्था Wings Jeevan Ki Ek Nai Udaan द्वारा महारानी लक्ष्मी बाई मेडिकल कॉलेज, झांसी के ब्लड बैंक में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना एवं जरूरतमंद मरीजों की सहायता करना था।
 
शिविर में युवाओं एवं समाजसेवियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए कुल 15 यूनिट रक्तदान किया। रक्तदाताओं ने “माँ ने हमें जीवन दिया, अब हमारी बारी है किसी और की माँ को जीवन देने की” संदेश के साथ मानवता की मिसाल पेश की।
 
संस्था के अध्यक्ष अंकित साहू एवं उपप्रबंधक उज्ज्वल गुप्ता जी ने सभी रक्तदाताओं तथा मेडिकल कॉलेज ब्लड बैंक टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है और प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान अवश्य करना चाहिए।
 
कार्यक्रम के दौरान रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। संस्था ने भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.