सुधीर कुमार आर्य बने उत्तर प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष
झाँसी। इंडियन इंक्लूसिव पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रभारी, राजकुमार दास, अपने अधिकार का प्रयोग करते हुए सुधीर कुमार आर्य को उत्तर प्रदेश का प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष (मुख्यालय) नियुक्त करता हूँ।इस नियुक्ति की जानकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष आईपी गुप्ता को करा दी गई है। जब तक राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा स्थायी प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति नहीं की जाती, तब तक सुधीर कुमार आर्य अपने कार्यभार को तत्काल संभालते हुए सुरेश प्रसाद वर्मा , प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष, के साथ मिलकर संगठन एवं पार्टी विस्तार में सक्रिय योगदान देंगे। आपको बताते चलें कि सुधीर कुमार आर्य ने जिला अध्यक्ष पद पर रहते हुए पार्टी के विस्तार के लिए लगातार काम किया है और झांसी में पार्टी को पहचान दिलाने में भी उनकी मुख्य भूमिका रही है यही कारण है कि शीर्ष नेतृत्व में भी उन पर भरोसा जताया है जिसके चलते उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

No Previous Comments found.