अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस का आयोजन
झांसी। आज मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार के निर्देशन में एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर कुलदीप स्वरूप मिश्रा एवं अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक प्रशासन डॉक्टर सुनीता तिर्की के नेतृत्व में अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस मनाया गया । मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर कुलदीप स्वरूप मिश्रा ने बताया कि जब कोई बीमार अस्पताल के बिस्तर पर अपनों से दूर से जूझ रहा होता है, तब नर्स की सेवा धैर्य और संबल ही उसे जीवन की राह दिखाते हैं।
12 मई का दिन इन्हीं सफेद वर्दी वाली फरिश्तों के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का दिन है। अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस का इतिहास आधुनिक नर्सिंग की जननी फ्लोरेंस नाइटिंगेल के जन्म से जुड़ा है। 12 मई 1820 को जन्मी फ्लोरेंस नाइटिंगेल ने युद्ध के दौरान घायल सैनिकों की रात रात भर लालटेन लेकर सेवा की थी इसीलिए उनको लेडी विद लैंप भी कहा जाता है।
इस अवसर पर श्रीमती गीता चौधरी श्रीमती सलमा श्रीमती श्रीमती पूजा हयारण श्रीमती प्रिंसी तोमर लोकेश पूनिया मुकेश यादव शिवराज सिंह परमार पवन गौतम अक्षय राज बहादुर श्रवण कुमार मीणा श्रीमती दिव्या श्रीमती अनीता पास्कल और श्रीमती एन्नेट बेन्स श्रीमती अर्पिता एवं समस्त स्टाफ भी उपस्थित रहे सहायक नर्सिंग अधिकारी सुनीता अहमद ने सभी का आभार व्यक्त किया।

No Previous Comments found.