पोक्सो एक्ट के आरोपी को 7 की जेल और बीस हजार का जुर्माना

झांसी:  दिनाँक 11.06.2019  को वादी द्वारा थाना बरूआसागर पर मु.अ.सं. 74/2009 धारा 363/366ए भादवि 7/8 पाक्सो एक्ट पंजीकृत कराया गया। उपरोक्त के संबंध में झाँसी पुलिस, लोक अभियोजक द्वारा न्यायालय में प्रभावी पैरवी की जा रही थी, जिस क्रम में आज न्यायालय स्पेशल पॉक्सो कोर्ट झाँसी द्वारा अभियुक्त- ह्रदेश रिछारिया पुत्र रामशरण रिछारिया निवासी ग्राम चुरारा थाना मऊरानीपुर जनपद झाँसी को 07 वर्ष का कठोर कारावास व 20 हजार रुपये के जुर्माने से दण्डित किया गया।   
दण्डित कराने में एडीजीसी, झाँसी विजय कुमार कुशवाहा, विवेचक उ0नि0 अर्पित शर्मा, कोर्ट मुहर्रिर म0का0 जुलेखा, व का0 रोहित वं विशेष पैरोकार म0का0 गुंजन तोमर एवं पैरोकार म0का0 शालिनी पाण्डेय थाना बरूआसागर, जनपद झाँसी का विशेष योगदान रहा।
 
रिपोर्ट अंकित साहू

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.