झांसी में “HAQTALA WORSHIP CONCOF” का हुआ भव्य आयोजन
झांसी। शहर के दीनदयाल सभागार में असेम्बली ऑफ विलीवर्स चर्च नगरा झांसी द्वारा “HAQTALA WORSHIP CONCOF” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मसीह समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर प्रभु यीशु की आराधना और प्रार्थना की।
कार्यक्रम का आयोजन पास्टर रोनाल्ड पंत एवं पास्टर केके के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर “GLORY TO GOD” टीम द्वारा विशेष आराधना, भक्ति गीत और आध्यात्मिक संदेश प्रस्तुत किए गए, जिससे पूरा सभागार भक्तिमय माहौल में डूब गया।
कार्यक्रम में असेम्बली ऑफ विलीवर्स चर्च के विशप अगस्तुत एनयोनी उर्फ टोनी ब्रदर अपनी पूरी टीम के साथ लखनऊ से पहुंचे। उन्होंने समाज में प्रेम, शांति और भाईचारे का संदेश देते हुए कहा कि मानवता की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। उन्होंने लोगों से आपसी सौहार्द बनाए रखने और समाज में सकारात्मक सोच फैलाने का आह्वान किया।
मुख्य अतिथि के रूप में झांसी सदर विधायक रवि शर्मा उपस्थित रहे। उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम समाज में एकता और सद्भाव को मजबूत करते हैं।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रार्थनाएं, आराधना सभाएं और आध्यात्मिक प्रवचन आयोजित किए गए। अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।

No Previous Comments found.