झांसी शाखा नंबर 2 का पुनर्गठन: राघवेंद्र चौथी बार सचिव और नरेंद्र तीसरी बार बने अध्यक्ष
झांसी। नॉर्थ सेंट्रल रेलवे इम्प्लाइज संघ (झांसी मुख्य शाखा नंबर 2) का आधिकारिक रूप से पुनर्गठन किया गया। इस दौरान सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न हुआ, जिसमें राघवेंद्र तिवारी को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए चौथी बार संघ का मुख्य शाखा सचिव चुना गया। वहीं, संगठन में मजबूत पकड़ रखने वाले नरेंद्र त्रिपाठी तीसरी बार अध्यक्ष पद पर आसीन हुए हैं।
इसके अतिरिक्त, संगठन विस्तार और कार्यप्रणाली को गति देने के लिए आनंद वर्मा व जिग्नेश केसरी को उपाध्यक्ष तथा अतुल साहू को सहायक सचिव की कमान सौंपी गई है। इस नई टीम के गठन पर रेल कर्मचारियों और संघ के वरिष्ठ नेताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी और उम्मीद जताई कि नई कार्यकारिणी कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेगी।


No Previous Comments found.