आयकर कर्मचारी महासंघ शाखा का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

झाँसी। आयकर कार्यालय के सभागार भवन में नव निर्वाचित आयकर कर्मचारी महासंघ, झाँसी के पदाधिकारियों का शपथ समारोह कानपुर सर्किल के अध्यक्ष  बृजेश कुमार तथा महासचिव  सुनील कुमार के मुख्य आतिथ्य एवं आगरा क्षेत्रीय अध्यक्ष  उदय कुमार एवं सचिव  संतोष केसरी के विशिष्ट आतिथ्य में संपन्न हुआ। उक्त अवसर पर झाँसी शाखा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष दिनेश कुमार, पटेल सचिव श्रीमति शीतल अग्रवाल एवं वित्त सचिव संगीता पंथ के अलावा शाखा सदस्य  चन्द्रभान प्रजापति, जय किशन को भी शपथ कराई गई। पदाधिकारी के द्वारा  मुख्य अतिथियों व विशिष्ठ अतिथियों समस्याओं से को अवगत कराया गया जिसका उनके द्वारा समाधान करने का आश्वासन दिया गया। झाँसी शाखा के न निर्वाचित पदाधिकारी तथा सदस्यों का सम्मान आयकर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष  विजय खन्ना द्वारा भी किया गया। 
उक्त अवसर पर आयकर निरीक्षक  प्रदीप सिंह,  वीरेश कुमार, जितेन्द्र कुमार एवं  सुभाष गाँधी का कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष सहयोग रहा। कार्यकम का संचालन आयकर निरीक्षक कु० कल्पना जायसवाल व आभार श् अब्दुल रहमान  के द्वारा किया गया।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.