स्मार्ट मीटर और बिजली कटौती के विरोध में सीपरी बाजार व्यापार मंडल के व्यापारियों का धरना, विभाग पर मनमानी का आरोप

झांसी। भीषण गर्मी और लगातार हो रही बिजली कटौती के विरोध में सीपरी बाजार के व्यापारियों ने आज जोरदार धरना प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने बिजली विभाग पर मनमानी करने, स्मार्ट मीटर के नाम पर अतिरिक्त धन वसूली करने तथा बिना सूचना के लंबे समय तक बिजली आपूर्ति बाधित करने का आरोप लगाया।
धरने में बड़ी संख्या में व्यापारी शामिल हुए और व्यापारी नेता पंकज शुक्ला कहा कि एक ओर गर्मी से आम जनजीवन प्रभावित है, वहीं दूसरी ओर लगातार बिजली कटौती से व्यापार भी बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। सीपरी बाजार मंडल के अध्यक्ष अजय चड्ढा का कहना है कि स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद बिजली बिलों में अनियमित बढ़ोतरी देखने को मिल रही है, जिससे लोगों पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है।
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि विभाग द्वारा उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान करने के बजाय जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं और विरोध करने वालों की बात नहीं सुनी जा रही। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि बिजली कटौती पर रोक नहीं लगी और स्मार्ट मीटर संबंधी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
धरना स्थल पर व्यापारियों ने नारेबाजी करते हुए नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने, बढ़े हुए बिलों की जांच कराने तथा उपभोक्ताओं के साथ हो रही कथित मनमानी पर रोक लगाने की मांग की।
 इस मौके पर दिलबाग सिंह भुसारी, कमल मल्होत्रा, रमाकांत पाठक, मनीष अग्रवाल, प्रिंस भुसारी, दीपक भाटिया, बंटी वशिष्ठ,अभिषेक सिंह, मुकेश सेठी , विकास चौरसिया, अमर सोनी,अजीत सेठी, अकील खान, यासीन खान, सोनू उपाध्याय आदि दर्जनों व्यापारी मौजूद रहे।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.