झांसी महानगर जिला प्रशिक्षण वर्ग हुआ प्रारंभ
झांसी। भारतीय जनता पार्टी झांसी महानगर द्वारा आयोजित जिला प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ बड़े उत्साह एवं संगठनात्मक गरिमा के साथ प्रारंभ हुआ।
प्रशिक्षण वर्ग के प्रथम उद्घाटन सत्र में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने फीता काटकर प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा दीप प्रज्वलन कर “भाजपा का इतिहास एवं विकास” विषय पर प्रथम सत्र का शुभारंभ किया प्रथम सत्र की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुधीर सिंह ने की।
द्वितीय सत्र में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत ने “कार्यकर्ता विकास एवं संगठन संभाल” विषय पर विस्तार से मार्गदर्शन देते हुए कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती एवं कार्यशैली के विषय में जानकारी दी।
तृतीय सत्र में वक्ता हर्ष द्विवेदी एवं हिमांशु दुबे ने “मीडिया प्रबंधन” विषय पर कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया, जनसंपर्क एवं संगठन की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के प्रभावी तरीकों के बारे में बताया।
चतुर्थ सत्र में वर्ग प्रभारी नागेंद्र गुप्ता ने व्यावहारिक सत्र के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक कार्यप्रणाली, अनुशासन एवं व्यवहारिक गतिविधियों की जानकारी दी।
पंचम सत्र में सांसद अनुराग शर्मा ने “देश के समक्ष चुनौतियां” विषय पर अपने विचार रखते हुए राष्ट्रहित में भाजपा सरकार की नीतियों एवं कार्यों पर प्रकाश डाला।
इसी क्रम में षष्ठम सत्र में प्रदेश उपाध्यक्ष/विधान परिषद सदस्य मानवेंद्र सिंह ने “कार्य विस्तार एवं चुनाव प्रबंधन” विषय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने एवं आगामी चुनावों की रणनीति पर महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया।
प्रशिक्षण वर्ग के प्रथम दिवस के सभी सत्रों का समापन सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में उपस्थित क्षेत्रीय महामंत्री रामकिशोर साहू,सदर विधायक रवि शर्मा, विधान परिषद सदस्य रमा निरंजन, गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता, महापौर बिहारी लाल आर्य, पिछड़ा आयोग के सदस्य कुलदीप, श्याम सुंदर सिंह, के पी राजपूत, राकेश पाल, बीरेंद्र यादव, संतोष सोनी, जयदेव पुरोहित, मुकेश मिश्रा हेमंत परिहार, विकास कुशवाहा, अरविंद राजपूत, मनु सिंह, रानू देवालिया, अखिलेश गुप्ता नीलू,अभिषेक जैन, कपिल बिरसेनिया,देवेंद्र दुबे, अंकित राजा यादव, विनीत खटीक, ममता साहू, मीनू राजावत, मंगल श्रीवास्तव, देवी मंजुलता, प्रियांशु डे, चेतन ओझा, हेमंत पांचाल, शैलेंद्र परमार, मोहित पोरवाल, कमलेश परिहार, दीपा कुशवाहा, राहुल कुर्ली, जीतू शिवहरे,के साथ मण्डल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन की विचारधारा एवं राष्ट्रहित के संकल्प को और अधिक मजबूती देने का संकल्प लिया।

No Previous Comments found.