महानगर में मनाई राजा और रानी की शादी की 184 वी वर्षगांठ
झांसी। महानगर में महाराजाधिराज श्रीमंत गंगाधर राव और महारानी लक्ष्मीबाई का विवाहोत्सव भव्यता से मनाया गया। श्रीमंत गंगाधर राव नेवालकर एवं महारानी लक्ष्मीबाई के विवाह की 184 वीं वर्षगाँठ पर मंगलवार को लझ्मी व्यायाम मंदिर से भव्य शोभायात्रा (बरात) निकाली गयी। सांय टीका उपरान्त बारात (शोभायात्रा) श्री लक्ष्मी व्यायाम मंदिर प्रांगण से प्रारंभ हुई, जो पंचकुइया चौराहा, कोतवाली, सिंधी चौराहा, मानिक चौक, सर्राफा बाजार,गन्दीगर का टपरा होते हुए श्री गणेश मंदिर पहुंची। बरात में महारानी लक्ष्मीबाई जू.हा., मनुबाई छबीली जूनियर हाईस्कूल, लोकमान्य तिलक इंटर कालेज सहित विभिन्न विद्यालयों के बच्चे व समाज सेवी संगठनों के पदाधिकारी व सदस्य शामिल हुए। नगरवासियों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। बरात में आकर्षक बग्गी पर राजा एवं रानी के स्वरूप विराजमान थे। नगर भ्रमण कर बरात प्राचीन गणेश मंदिर पहुंची। यहां महाराष्ट्रीयन रीति रिवाज से अतिथियों का स्वागत किया गया। राजा और रानी का प्रतीकात्मक विवाह संपन्न हुआ। इस अवसर पर नगर विधायक रवि शर्मा, पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, दैनिक जागरण के संपादक सुरेंद्र सिंह, एडीएम अरुण कुमार गौड ,सिटी मजिस्ट्रेट प्रमोद झा, महाराष्ट्र गणेश मंदिर कमेटी सचिव गजानन खानवलकर, मुख्य संयोजक मनमोहन गेडा ,संयोजक पियूष रावत, अरविंद झा ,व्यापारी नेता संतोष साहू, शिवांशु श्रीवास्तव काके, वरिष्ठ पत्रकार मोहन नेपाली, संजय राष्ट्रवादी, रवीश त्रिपाठी, रामकिशन निरंजन, पुरुषोत्तम स्वामी, नरोत्तम अग्रवाल, विनोद अवस्थी, मुकेश अग्रवाल, अतुल किलपन, देवी सिंह कुशवाहा ,मिलन देसाई ,सुदर्शन शिवहरे, संजय ताम्रकार, नरेंद्र गोस्वामी, प्रभात शर्मा, पवन गुप्ता, मुकेश सिंघल, राजेश राय, मनमोहन मनु, राघव इंद्रपुरिया, निशिकांत भागवत, योगेंद्र सिंह परीक्षा, अखिलेश गुरुदेव, अमीरचंद आर्य,दिनेश कुमार वर्मा, शैलेन्द्र वर्मा, अनिल रिछारिया, पवन राज, देवेंद्र यादवमहाराष्ट्र समिति के कई प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में महिलाएं भी उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन उज्जवल देवघर ने एवं अंत में सभी का आभार रजनी आंबेकर ने व्यक्त किया।


No Previous Comments found.