जिलाधिकारी ने सांसद सहित जनप्रतिनिधियों व लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ की प्रस्तावों पर चर्चा
झांसी: आज जिलाधिकारी गौरांग राठी ने कलेक्ट्रेट नवीन सभागार में अध्यक्षता करते हुए सांसद झांसी-ललितपुर सहित समस्त जनप्रतिनिधियों व लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ नए कार्यों के प्रस्ताव पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने प्रदेश में मजरे से लेकर हर कस्बे, टाउन एरिया, नगर और महानगर में बेहतरीन रोड कनेक्टिविटी के लिए मिशन मोड में कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा सांसद व विधायकगण अपने क्षेत्र में नई सड़क, बाईपास, पुल-पुलिया, सेतु के निर्माण और मरम्मत के लिए जल्द प्रस्ताव तैयार कर उपलब्ध कराएं।
आयोजित बैठक में विशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद झांसी- ललितपुर अनुराग शर्मा ने समस्त विधायक गणों से कहा की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा है की जनपद में सड़क परिवहन को बेहतर बनाया जाना सुनिश्चित किया जाए, अतः हम सभी कि नैतिक जिम्मेदारी है कि ऐसे संपर्क मार्गों, रोड कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए प्रस्ताव तैयार करें जिससे जनता को आवागमन में परेशानी न हो।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी गौरांग राठी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्पष्ट निर्देश हैं कि हर जिले में, गांव हो या नगरीय क्षेत्र सड़कें अच्छी होनी चाहिए। इसके लिए सांसद और विधायकगण को भी प्रयास करना होगा। सड़कों के निर्माण के लिए धन की कोई कमी नहीं है। ऐसे में सभी जन प्रतिनिधि जिले के प्रभारी मंत्री की उपस्थिति में कोर कमेटी के साथ संवाद कर जिला प्रशासन के साथ मिलकर प्रस्ताव तैयार करें। जहां कहीं भी नई सड़क की जरूरत हो, पुराने की मरम्मत करानी हो, सेतु निर्माण, रिंग रोड/बाईपास, प्रमुख/अन्य जिला मार्ग अथवा सर्विस लेन आदि की आवश्यकता हो, इसके लिए जनप्रतिनिधिगण से प्रस्ताव प्राप्त करते हुए शासन को प्रस्ताव प्रेषित करें। उन्होंने बताया कि इस सम्बन्ध में शासन स्तर से तत्काल निर्णय लिया जाएगा। जिलाधिकारी ने सांसद सहित विधायकगणों से संवाद करते हुए कहा कि जिले में जहां बाईपास मार्ग नहीं है, सम्बंधित स्थानीय जनप्रतिनिधि द्वारा निधि आवश्यकतानुसार प्रस्ताव तैयार कर प्रेषित करें। उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री द्वारा धार्मिक, आध्यात्मिक, ऐतिहासिक अथवा पौराणिक दृष्टि से महत्वपूर्ण क्षेत्रों की बेहतर कनेक्टिविटी के लिए भी पर्याप्त बजट की व्यवस्था की गई है। पर्यटन को प्रोत्साहन देने के लिए ऐसे क्षेत्रों की सड़कों का चौड़ीकरण, सुदृढ़ीकरण किया जाना आवश्यक है।
बैठक में रजनीश गुप्ता अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खण्ड ने उपस्थित सांसद एवं विधायकगण सहित अन्य जनप्रतिनिधियों को प्रस्ताव प्रेषित करने हेतु 16 मदों की जानकारी दी, जिसमें शहरों में बाईपास/रिंग रोड/फ्लाई ओवर के निर्माण। धर्मार्थ मार्गों के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण विकास हेतु निर्माण औद्योगिक/ लॉजिस्टिक पार्क हेतु मार्गों के चौड़ीकरण/सुदृढ़ीकरण/निर्माण कार्य। अंतर्राज्यीय/अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पड़ने वाले मार्गों का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण। राज्य योजनांतर्गत राज्य राजमार्गों का चौड़ीकरण/सुदृढीकरण। चीनी मिल परिक्षेत्र में कृषि विपणन सुविधाओं हेतु मार्गों नवनिर्माण/पुनःनिर्माण। प्रमुख जिला मार्ग अन्य जिला मार्ग का चौड़ीकरण सुदृढ़ीकरण कार्य, अन्य जिला मार्ग को चयनित करते समय निम्न बिंदुओं का यदि प्राथमिकता दी जाए तो बेहतर मार्गों का निर्माण किया जा सकता है। ब्लैकस्पॉट/राज्य सड़क निधि। मार्गों का अनुरक्षण (नवीनीकरण) मार्गों का अनुरक्षण (विशेष मरम्मत)। मार्गों का अनुरक्षण (पैच मरम्मत गढ्डा मुक्ति), लघु एवं दीर्घ सेतु एवं रेल ऊपरिगामी सेतु।
बैठक में विधायक गरौठा जवाहर लाल राजपूत, विधायक मऊरानीपुर डॉ0 रश्मि आर्या, विधायक बबीना राजीव सिंह परीछा सहित विधायक सदर प्रतिनिधि ने विभिन्न सड़कों के निर्माण,सड़कों की मरम्मत, सेतु निर्माण, सड़क चौड़ीकरण सुदृढ़ीकरण एवं नवनिर्माण संबंधित प्रस्तावों पर चर्चा की।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी रामेश्वर सुधाकर सब्बनबाड, जॉइंट मजिस्ट्रेट आयुष सैनी, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग रजनीश गुप्ता, अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड-3 अवधेश कुमार सिंह, सहायक अभियंता संदीप शर्मा सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट अंकित साहू

No Previous Comments found.