झांसी पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा सर्वर प्रोवाइडर को किया गिरफ्तार,कई उपकरण बरामद
झांसी: जनपद झाँसी में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध झाँसी पुलिस द्वारा की जा रही प्रभावी कार्यवाही के क्रम में आज थाना नवाबाद पुलिस द्वारा ऑनलाइन बैंटिंग एप पर आईपीएल मैच पर ऑनलाइन सट्टा खिलाकर संगठित अपराध करने वाले अभियुक्त के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर पूर्व से पंजीकृत मु0अ0सं0-215/26 धारा 112 (2) बीएनएस 3/13 जुआं अधि० से सम्बन्धित प्रकाश में आया वांछित अभियुक्त शिवेश चव्हाण पुत्र अशोक चव्हाण निवासी एम-48 बीडा नगर सेन्ट पेट्रिक स्कूल के सामने हीरा नगर कलाली के पीछे इन्दौर मध्य प्रदेश उम्र करीब 41 वर्ष (सर्वर प्रोवाइडर) को गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्जे से 2 मोबाइल फोन 1. सैमसंग ग्लैक्सी एस-25 अल्ट्रा रंग सिलेटी 2. वीवो टी-5 प्रो रंग आसमानी व एक अदद ASUS कम्पनी का लैपटॉप सिल्वर कलर का बरामद किया गया। अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
पुलिस द्वारा जानकारी दी गई कि दिनाँक 29.04.2026 को प्रभारी निरीक्षक थाना नवाबाद रवि श्रीवास्तव झाँसी के द्वारा दाखिल की गई फर्द के आधार पर पंजीकृत मु0अ0सं0 215/26 धारा 109 (1), 111 (2) बीएनएस व धारा 3/13 जुआ अधिनियम से सम्बन्धित वांछित अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व तलाश हेतु किये जा रहे प्रयासों के क्रम में आज थाना नवाबाद पुलिस द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित प्रकाश में आये वाँछित अभियुक्त शिवेश चव्हाण पुत्र अशोक चव्हाण निवासी एम-48 बीडा नगर सेन्ट पेट्रिक स्कूल के सामने हीरा नगर कलाली के पीछे इन्दोर मध्य प्रदेश उम्र करीब 41 वर्ष (सर्वर प्रोवाइडर) को इलाहाबाद बैंक चौराहा से झांसी होटल के बीच गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 02 मोबाइल फोन 1. सैमसंग ग्लैक्सी एस-25 अल्ट्रा रंग सिलेटी 2. वीवो टी-5 प्रो रंग आसमानी व एक अदद ASUS कम्पनी का लैपटॉप सिल्वर कलर का बरामद किया गया। अभियुक्त ने पूछताछ के दौरान बताया कि उसके द्वारा ऑनलाइन बैटिंग एप का सर्वर प्रोवाइड कराया जाता है। अभियुक्त उपरोक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
मुकदमा में अब तक की गई कार्यवाही में ऑनलाइन बैटिंग एप से सम्बन्धित डोमेन Dbmw99.com व Gorahh247.com के जरिये आनलाइन सट्टा खिलाने वाले
विवेचना में प्रकाश में आये है जिनका विवरण निम्न प्रकार है -
गेम डेवलपरः- नीरज गोस्वामी पुत्र उपेन्द्र गोस्वामी निवासी पीको वाली गली खण्डेराव थाना कोतवाली जिला झांसी
सर्वर प्रोवाइडरः- अभि० शिवेश चव्हाण पुत्र अशोक चव्हाण निवासी एम-48 बीडा नगर सेन्ट पेट्रिक स्कूल के सामने हीरा नगर कलाली के पीछे इन्दोर मध्य प्रदेश उम्र करीब 41 वर्ष (गिरफ्तार)
सर्वर किराये पर लेना वाला- सोहन शर्मा पुत्र बद्रीप्रसाद शर्मा उम्र 38 वर्ष निवासी 92 पन्ना लाल गोलकुआं थाना कोतवाली जिला झांसी मोबाइल नंबर 8830590431
सुपर मास्टर एजेन्ट (मुख्य सोर्स)- शुभम उपाध्याय पुत्र स्व० नरेन्द्र मोहन उपाध्याय निवासी मकान नं0 55 तिलियानी बजरिया थाना कोतवाली जिला झांसी उम्र 39 वर्ष
ब्रोकर - विजय बाधवा पुत्र वासुदेव बाधवा निवासी मकान नं0 1164/1 गल्ला मण्डी रोड सिंधी कालोनी थाना नवाबाद जिला झांसी उम्र करीब 45 वर्ष
मास्टर एजेन्ट/एजेन्ट- नितिन अग्रवाल पुत्र कैलाश चन्द्र अग्रवाल निवासी 1734/1 मोहल्ला डडियापुरा बडागांव गेट बाहर रिदद गोदाम के पास थाना कोतवाली जिला झांसी उम्र करीब 44 वर्ष
गिरफ्तार अभियुक्त का अपराधिक इतिहास 1. मु0अ0सं0 215/26 धारा 112 (2) बीएनएस 3/13 जुआं अधि० थाना नवाबाद झाँसी
बरामदगी का विवरण -1.2 मोबाइल फोन 1. सैमसंग ग्लैक्सी एस-25 अल्ट्रा रंग सिलेटी 2. वीवो टी-5 प्रो रंग आसमानी व एक अदद ASUS कम्पनी का लैपटॉप सिल्वर कलर
वही मामले में वाँछित अभियुक्तगणः-
1.पप्पू यादव उर्फ पप्पू चिकना उर्फ वीरेन्द्र यादव पुत्र बादाम सिंह निवासी उन्नाव गेट बाहर थाना कोतवाली झाँसी,पंकज राय पुत्र विनोद राय निवासी तलैया छनियापुरा थाना कोतवाली जनपद झाँसी,सौरभ लिकधारी पुत्र दिनेश लिकधारी निवासी मानिक चौक थाना कोतवाली झाँसी,सोनू चढ्ढा पुत्र अज्ञात निवासी किदवई नगर कानपुर
,हरीश कुमार पुत्र स्व. बृजलाल निवासी पनकी कानपुर नगर,आकाश चंचलानी पुत्र राकेश चंचलानी निवासी द्वारिका कॉलोनी बडागांव गेट बाहर थाना कोतवाली झाँसी,सुमित साहू पुत्र कोमल निवासी नगरा थाना प्रेमनगर जनपद झाँसी,रोशन मुंशी पुत्र अज्ञात निवासी अज्ञात,नीरज गोस्वामी पुत्र उपेन्द्र गोस्वामी निवासी पीको वाली गली खण्डेराव थाना कोतवाली जिला झांसी है।
इस दौरान गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक नवाबाद रवि श्रीवास्तव, उ0नि0 मोहित कुमार थाना नवाबाद जनपद झांसी,का0 भूपेन्द्र कुमार थाना नवाबाद जनपद झाँसी,रि0का0 जितेन्द्र कुमार थाना नवाबाद जनपद झाँसी,स्वाट टीम प्रभारी मय टीम
थानाध्यक्ष चिरगाँव मय टीम के शामिल रहे।
रिपोर्ट अंकित साहू


No Previous Comments found.