स्टूडेंट एक्सीलेंस अवार्ड में मेधावी छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान
झांसी। जिला जनकल्याण महासमिति, झांसी एवं जे के टी नेचर केयर, झांसी के संयुक्त तत्वावधान में “स्टूडेंट एक्सीलेंस अवार्ड एवं कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम” का आयोजन राजकीय संग्रहालय, झांसी में किया गया। कार्यक्रम मुख्य अतिथि प्रशिक्षु आई ए एस श्री आयुष सैनी जी एवं जिला जनकल्याण महासमिति के केंद्रीय अध्यक्ष डॉ. जितेन्द्र कुमार तिवारी के मुख्य संयोजन में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में CBSE, ICSE एवं उत्तर प्रदेश बोर्ड की कक्षा 12 परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर अपने माता-पिता, विद्यालय एवं झांसी जनपद का नाम गौरवान्वित करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य, प्रतियोगी परीक्षाओं एवं कैरियर चयन को लेकर विशेषज्ञों द्वारा महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान किया गया। मुख्य अतिथि श्री आयुष सैनी आई ए एस ने विद्यार्थियों को निरंतर परिश्रम, अनुशासन एवं सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता, बल्कि सतत मेहनत, लक्ष्य के प्रति समर्पण एवं सकारात्मक दृष्टिकोण ही जीवन में ऊंचाइयों तक पहुंचाता है। कार्यक्रम में जिला धर्माचार्य महंत विष्णु दत्त स्वामी, महानगर धर्माचार्य आचार्य पं. हरिओम पाठक एवं बुंदेलखंड ब्राह्मण विद्वत परिषद के केंद्रीय अध्यक्ष आचार्य बृजकिशोर हरभजन भार्गव ,हड्डी रोग विशेषज्ञ डा संजय त्रिपाठी, पियूष दुबे आदि ने विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता, उच्च शिक्षा हेतु मार्गदर्शन तथा भारतीय संस्कृति, धर्म, वेद एवं रामायण के अध्ययन से नैतिक मूल्यों, संस्कारों एवं आध्यात्मिक ज्ञान अर्जित करने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम में जिला जनकल्याण महासमिति के केंद्रीय अध्यक्ष डॉ. जितेन्द्र कुमार तिवारी ने उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों को संबोधित करते हुए स्वच्छ भारत मिशन को जन आंदोलन के रूप में अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामाजिक एवं नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने विद्यार्थियों को घर-घर कचरा पृथक्करण, गीले एवं सूखे कचरे के उचित प्रबंधन तथा सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ बनाए रखने के प्रति जागरूक किया। डॉ. तिवारी ने प्रतिबंधित पॉलीथीन एवं सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए इसके उपयोग से बचने तथा कपड़े एवं जूट के थैलों को अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि ईंधन की बचत, जल संरक्षण एवं पर्यावरण सुरक्षा आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को अनावश्यक वाहन प्रयोग कम करने, ऊर्जा संरक्षण अपनाने एवं पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया गया। उन्होंने सभी उपस्थित लोगों से कहा कि यदि प्रत्येक नागरिक अपनी छोटी-छोटी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करे, तो झांसी को स्वच्छता के क्षेत्र में नंबर वन बनाया जा सकता है। इस अवसर पर कनिका केवट , अजय तिवारी,संजय दुबे, निर्मल तिवारी,प्रतिमा ओझा, प्रभात यादव, विनीता मिश्रा, दीप्ति सोनी, रिषिकेश रावत,आर एन उपाध्याय, आर के सहारिया,एच एन शर्मा,आर एन शर्मा , मोतीलाल दुबे, महेश चंद्र गौतम, अंजु शर्मा,दीपा तिवारी,ममता सिंह, अशोक बिलगैंया,एम पी द्विवेदी,रामश्री गुप्ता, पंकज झा, शिरोमणि शर्मा, सूर्या निषाद,निशा शर्मा,निधि वर्मा,सपना शुक्ला, सतेंद्र कुमार तिवारी आदि मौजूद रहे। आभार व्यक्त अभिषेक भार्गव ने किया।

No Previous Comments found.