विलुप्त होते प्राचीन खेल मल्लखम्ब को बचाने के लिए किए जा रहे प्रयास सराहनीय -सुधीर सिंह प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ

झांसी। राम इंटरनेशनल स्पोर्ट्स अकैडमी एवं एमेच्योर मल्लखम्ब एसोसिएशन के सहयोग से निशुल्क जिला स्तरीय मल्लखम्ब प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ  भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह के मुख्य आतिथ्य में शुभारंभ किया गया। जिसमें मल्लखम्ब खिलाड़ियों ने साहसिक प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि   विलुप्त होते प्राचीन खेल मल्लखम्ब को बचाने के लिए रवि परिहार व अनिल पटेल तन मन धन से मेहनत कर रहे हैं। रामकिशन निरंजन के सहयोग से नगर निगम ने गुलाम गौस खां पार्क में मल्लखम्ब सेंटर प्रदान किया इसके लिए नगर निगम व जिला कमिश्नर बधाई के पात्र हैं। गुलाम गौस खां पार्क स्थित शिविर में 22 मई से आगामी 25 दिनों तक शाम 5:30 से 8 बजे तक, शिविर प्रशिक्षक  सांई कोच रंजीत सिंह परिहार, धीरज वर्मा, सोनिया कुशवाहा व रिया साहू, मुख्य प्रशिक्षक रवि प्रकाश परिहार एवं अनिल कुमार पटेल की देख रेख में प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। इस अवसर पर राजेश कुमार पटेल ,ओम साहू ,गोविंद देव रिछारिया, हिमांशी प्रजापति आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.