झांसी में नाला सफाई को लेकर नगर आयुक्त सख्त, 14 अफसरों को सौंपी जिम्मेदारी

झांसी। आज नगर आयुक्त  द्वारा जनकार्य विभाग द्वारा आमंत्रित नाला सफाई कार्यों हेतु प्रत्येक कार्य के सम्मुख अधिकारियो को नामित किया गया जिसका विवरण निम्न प्रकार है:- 
1. राहुल कुमार यादव,अपर नगर आयुक्त (प्रथम)- वार्ड नं0 12 में गढ़िया फाटक से अरूण डिस्क वालों के मकान होते हुए कब्रिस्तान तक नाला सफाई का कार्य।
2. रोली गुप्ता, अपर नगर अयुक्त (द्वितीय) - वार्ड नं0 26 में जी0 माउण्ट लीटरा हाई स्कूल से पहाड़ी कालोनी होते हुए खोड़न की पुलिया तक एवं अजय श्रीवास्तव के मकान से कालीचरण के मकान होते हुए रिषि गोस्वामी के मकान के आगे तक नाला सफाई का कार्य। 
3. डा0 विनीत कुमार, नगर स्वास्थ्य अधिकारी - वार्ड नं0 08 नई बस्ती के अन्तर्गत आंतिया तालाब रोड से रामजानकी मन्दिर व पठला के हनुमान जी पार्क होते हुए मेन रोड आर0एस0 धर्मशाला एवं घटोरिया तक नाला सफाई का कार्य।
4. डा0 राघवेन्द्र, पशु कल्याण अधिकारी- वार्ड नं0 23 में जय राम सेन के मकान से नहर पुलिया व शिवपुरी हाईवे पुलिया तक नाला सफाई का कार्य।
5. सी0पी0पाण्डेय, सहायक नगर आयुक्त/जोनल अधिकारी तृतीय- वार्ड नं0 23 शिवपुरी रोड पर नहर की पुलिया से शिवपुरी रोड क्रास करते हुए जिला होम्योपैथिक चिकित्सालय होते हुए आल्हाघाट तक नाला सफाई का कार्य।
6. सी0पी0पाण्डेय, सहायक नगर आयुक्त/जोनल अधिकारी तृतीय- वार्ड नं0 23/46 में सीपरी बाजार राम मन्दिर के पास यूरिनल के पास पुलिया से पण्डित विवाह घर होते हुये नालगंज पुलिया तक तथा नालगंज पुलिया से लहर की देवी पुलिया एवं नया नाला तक नाला सफाई का कार्य।
7. डा0विनीत कुमार, नगर स्वास्थ्य अधिकारी- वार्ड नं0 41 नन्दनपुरा आवास विकास के अन्तर्गत  ऊधम सिंह के मकान से शंकर जी के मन्दिर व मुन्ना बिल्डिंग मैटेरियल व शंकर वैल्डिंग वक्र्स होते हुये नहर की पुलिया (साइफन सहित) तक नाला सफाई का कार्य।
8. अवधेश कुमार, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी- वार्ड नं0 49 में तुलसी होटल से बलिदान पार्क व खाती बाबा मन्दिर मेन रोड एवं आॅफिसर कालोनी से प्रेमनारायण पार्क होते हुए कच्चे पुल तक तथा वार्ड नं0 36 में प्रेमगंज कच्चे पुल से संदीप पोरवाल होते हुये राम मन्दिर यूरिनल तक नाला सफाई का कार्य।
9. गौरव कुमार,सहायक नगर आयुक्त/ जोनल अधिकारी प्रथम- वार्ड नं0 33,45,एवं 54 में छनियापुरा शिव होटल से सामुदायिक शौचालय होते हुए मछली मण्डी पुलिया होते हुए अजय इन्क्लेव होते हुए बागवान होटल से लक्ष्मीताल के पीछे तक नाला सफाई का कार्य।
10. राहुल कुमार यादव,अपर नगर आयुक्त (प्रथम)- वार्ड नं0 56,48,30 एवं 60 के अन्तर्गत पंचकुईया मन्दिर से संजीव अग्रवाल होते हुए भाण्डेरी गेट नगरिया कुंआ तक नाला सफाई का कार्य।
11. गौरव कुमार, सहायक नगर आयुक्त/ जोनल अधिकारी प्रथम- वार्ड नं0 02,04, एवं 14 में क्रिश्चिन हास्पिटल से दुर्गीया नाला होते हुए कैलाश रेसीडेन्सी तक नाला सफाई का कार्य।
12. तान्या, सहायक नगर आयुक्त/जोनल अधिकारी द्वितीय- वार्ड नं0 35/23 में ताज कम्पाउण्ड कब्रिस्तान से नन्दनपुरा पुलिया एवं रस बहार की पुलिया एवं मंगल के कुंआ होते हुए लहर की देवी पुलिया के पहले नाला सफाई का कार्य।
13. वीरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, संयुक्त नगर आयुक्त- वार्ड नं0 51/55 में एस0पी0 आॅफिस के पीछे से पुलिस लाइन होते हुए जेल चैराहा होते हुए एवर्ट कम्पाउण्ड होते हुए अरोरा आप्टिकल्स तक नाला सफाई का कार्य।
14. गौरव कुमार, सहायक नगर आयुक्त/ जोनल अधिकारी प्रथम- वार्ड नं0 27 में सी0पी0 पैलेस से शिवाजी नगर अम्बा भवन होते हुए पिछोर की पुलिया तक नाला सफाई का कार्य।
             उपरोक्तानुसार नामित अधिकारी को नगर आयुक्त महोदया द्वारा पत्र के माध्यम से आदेश जारी किया गया कि अपने-अपने आवंटित नालों की सफाई का निरीक्षण करेंगे जियोटैग फोटोग्राफ उपलब्ध करायेगें तथा इस आशय का सत्यापन समय-समय पर उपलब्ध करायेगें तथा उक्त नालों की सफाई निर्धारित मानक के अनुरूप की गयी है अथवा नहीं ? यदि नालों के सत्यापन के समय कोई तथ्य प्रकाश में आता है तो उसकी जानकारी मुख्य अभियन्ता को अवगत कराते हुए आख्या में अंकित किया जाय क्योंकि नाला सफाई कार्य समयबद्ध महत्वपूर्ण कार्य है। 
          
 इसके साथ-साथ नगर आयुक्त द्वारा नाला सफाई कार्य हेतु एस0ओ0पी0 जारी की गयी जिसमें - 
1. नाला सफाई से सम्बन्धित कार्यों की कार्यावधि एक माह है जिसे निर्धारित समयान्तर्गत ठेकेदार द्वारा पूर्ण किया जाना अनिवार्य होगा। कार्य प्रारम्भ में विलम्ब किये जाने, कार्य प्रारम्भ कर बीच में रोके जाने पर जमानत राशि जब्त कर पुनः निविदा करायी जायेगी। वर्षा ऋतु के उपरान्त पूर्ण कार्यों के भुगतान के समय अनुबन्ध शर्तों के अनुसार कटौती की जायेगी। 
2. ठेकेदार द्वारा नाला सफाई से सम्बन्धित कार्यों में , आगणन में उल्लिखित मदों यथा- नाला का पानी निकालने, सिल्ट निकालने इत्यादि सभी मदों के अनुसार कार्य पूर्ण किया जायेगा,सिल्ट उठान में विलम्ब किये जाने पर भुगतान बाधित करते हुए अर्थदण्ड लगाया जायेगा। 
3. ठेकेदार द्वारा नाला सफाई के कार्य में सिल्ट निकालने एवं उठान हेतु आगणन में प्रस्तावित साधन/माध्यम जैसे मानव बल या जे0सी0बी0 मशीन या अन्य उपकरणों का पूर्ण अनुपालन किया जायेगा , उक्त में परिवर्तन किये जाने पर भुगतान बाधित करते हुए अर्थदण्ड लगाया जायेगा। 
4. ठेकेदार एवं सम्बन्धित अवर अभियन्ता द्वारा नाला सफाई से सम्बन्धित जी0पी0एस0 युक्त फोटोग्राफ एवं वीडियोग्राफी आगणन में उल्लिखित मात्र्रा के अनुसार संरिक्षत रखे जायेगें तथा भुगतान के समय पत्रावली में संलग्न कराये जायेगें, सक्षम स्तर से निर्देश प्राप्त होने पर उक्त फोटोग्राफ एवं वीडियोग्राफी , कार्य की दैनिक प्रगति के आधार पर निर्दिष्ट व्हाटसएप ग्रुप पर प्रेषित किया जाना अनिवार्य होगा।
5. अधोहस्ताक्षरी द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में, रोस्टर के अनुसार नामित अधिकारियों द्वारा निरीक्षण कर जियोटैग फोटोग्राफ एवं वीडियोग्राफी सहित आख्या प्रेषित किया जायेगा। 
6. नाला सफाई कार्य में लगे मानव बलों को आवश्यक सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराया जाना सम्बन्धित फर्म का दायित्व होगा। श्रमिकों (मानक बल) को हुई क्षति के स्वयं में समस्त उत्तरदायित्व सम्बन्धित फर्म का होगा। 
7. नाला सफाई का कार्य पूर्ण होने के उपरान्त विलम्बतः 7 दिवस के अन्दर माप पुस्तिका में माप अंकित कर भुगतान हेतु प्रस्तुत की जायेगी। माप में विलम्ब किये जाने, माप पश्चात् विलम्ब से भुगतान हेतु पत्रावली परिचालित किये जाने पर सम्बन्धित अभियन्ता का उत्तरदायित्व निर्धारित कर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.