वॉइस आफ बुंदेलखंड का शानदार आगाज, चुने हुए प्रतिभागियों का सेमीफाइनल आज

 झांसी। सामाजिक संस्था प्रयास सभी के लिए के द्वारा आयोजित झांसी आइडल वॉयस ऑफ बुंदेलखंड प्रतियोगिता का शुभारंभ आज ऑडिशन राउंड के साथ संस्था अध्यक्ष के डी गुप्ता की अध्यक्षता एवं संस्थापक अध्यक्ष मनमोहन गेड़ा के सामने सानिध्य में हुआ, कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्य अतिथि दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री श्री जमुना प्रसाद कुशवाहा, समाजसेवी भाव प्रकाश गुप्ता, निर्णायक मंडल एवं संस्था के पदाधिकारियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। 15 से 30 वर्ष आयु वर्ग के बीच आयोजित इस प्रतियोगिता के आज ऑडिशन राउंड में लगभग 95 प्रतिभागियों ने अपना ऑडिशन दिया जिन्हें निर्णायक मंडल के निर्णायक गण रवि शंकर चटर्जी, मौसमी रॉय, अरविन्द अरोरा, किशन सोनी एवं ज्योति सिंह ने उनकी सुर , लय, ताल आदि को बड़ी बारीकी से जांचा परखा और उनसे एक अंतरा और एक मुखड़ा सुनने के बाद अपने निर्णय दिए , और 30 प्रतिभागियों को सेमी फाइनल राउंड के लिए चुना । यह सेमीफाइनल आज 24 मई को दोपहर 12 बजे से राजकीय संग्रहालय में होगा, जिसमें से ग्रैंड फिनाले हेतु 10 प्रतियोगी चुने जाएंगे , जिनका आयोजन दीनदयाल सभागार में मंगलवार 26 मई को रंगारंग कार्यक्रमों के साथ होगा और बॉयस ऑफ बुंदेलखंड चुना जाएगा। कार्यक्रम का संचालन मुख्य कार्यक्रम संयोजक वैदेही शरण सरावगी और संरक्षक रामकुमार लोहिया ने किया जबकि आभार ज्ञापन महामंत्री नवीन श्रीवास्तव व कोषाध्यक्ष दिनेश चौरसिया ने संयुक्त रूप से किया।
 
 इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष सुनील खरे, निवर्तमान अध्यक्ष रामबाबू शर्मा, डॉ निधि अग्रवाल, कार्यक्रम संयोजक पवन नैयर, राकेश मेहरोत्रा, अविनाश दीक्षित, अशोक अग्रवाल पीएनबी, सुनील गुप्ता बब्बल, एंजी अरुण खरे, डी एस अग्रवाल, लखन पटवारी, बृजेश बड़ोनिया, सुभाष पुरवार, राजीव अग्रवाल राजू विसो, सतीश साहनी, एड दिनेश वर्मा, एड विजय कुमार खरे, सी बी राय तरुण, उमा शंकर राय, राकेश झा एड, बद्री प्रसाद नायक, पी के भटनागर, देवेश मिश्रा, मुन्ना लाल मिश्रा, विनोद अग्रवाल यूको, राम कुमार अग्रवाल यूको, प्रमोद चउदा, महेश चन्द मिश्रा, राजेश गुप्ता, आर पी मोदी, केदारनाथ पहारिया, नीलकमल श्रीवास्तव, अशोक पासी, अंबिका श्रीवास्तव, अशोक ओमहरे, राधे गोविन्द गुप्ता बीयू, अनिल श्रीवास्तव एड, संजय खरे एड, विनय व्यास , संजय बाजपेई एलआईसी, मधु पासी, राधा पहारिया, महेंद्र दीवान, राजेश गुप्ता, आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.