सकरार में पुलिस अलर्ट: थाना प्रभारी पप्पू सिंह ने फोर्स के साथ किया पैदल गश्त, चप्पे-चप्पे पर रखी नजर
सकरार झांसी: आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशानुसार कस्बे में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर अंकुश लगाने के लिए आज सकरार थाना प्रभारी पप्पू सिंह ने भारी पुलिस फोर्स के साथ कस्बे में पैदल गश्त किया। इस दौरान उन्होंने कस्बे की हर गली-मोहल्ले में जाकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
थाना प्रभारी ने हाईवे, मुख्य बाजार, बस स्टैंड,बड़ी माता मोहल्ला, नेगुवा तिराहा, पुरा मोहल्ला सहित पुरानी बस्ती समेत सभी संवेदनशील इलाकों में सघन गश्त की। गश्त के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई और बिना हेलमेट, बिना नंबर प्लेट व तीन सवारी वाहन चालकों को चेतावनी दी गई। कई वाहन चालकों के कागजात भी चेक किए गए।
*अपराधियों में खौफ, आमजन में सुरक्षा का भाव*
थाना प्रभारी पप्पू सिंह ने दुकानदारों और स्थानीय लोगों से बातचीत कर सुरक्षा संबंधी फीडबैक लिया। उन्होंने लोगों से अपील की कि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। रात के समय दुकानें बंद करते वक्त सतर्कता बरतने और सीसीटीवी कैमरे लगाने की सलाह दी।
थाना प्रभारी ने कहा कि आगामी त्योहारो को देखते हुए पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। अराजक तत्वों और अपराधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। गश्त का मकसद आमजन में सुरक्षा का भाव पैदा करना और अपराधियों में खौफ बनाना है।
इस दौरान सकरार थाने के समस्त उप निरीक्षक, हेड कांस्टेबल और थाने का समस्त पुलिस बल मौजूद रहा।
रिपोर्ट अंकित साहू


No Previous Comments found.