पीड़ित ने दो हमलावरों को पहचाना , समझौता न करने पर हत्या की धमकी, एस एस पी व डीएम से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

झांसी ।  कोतवाली क्षेत्र में एक दलित के साथ मारपीट करने के मामले में दो हमलावरों की पहचान पीड़ित ने कर ली है। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की गई है।
सदर बाजार निवासी महेन्द्र वंशकार पुत्र रामस्वरूप सदर बाजार ने एस एस पी को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाते हुए बताया कि 17 मई 2026 की रात्रि करीब 10:30 बजे पं हरिशंकर निवासी पंचकुइया मंदिर के पास के यहां काम कर रहे थे, तभी पड़ोस में रहने वाले आकाश पुत्र महेश माली ने गाड़ी रास्ते में लगाने के विवाद के चलते अपने पांच-छह अज्ञात साथियो के साथ मां-बहन की गन्दी गन्दी गालियां देते हुये जाति सूचक शब्दो से अपमानित कर लात घूसों से जमकर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी थी। इस सम्बन्ध में  21 मई को  कोतवाली में आकाश पुत्र महेश माली के साथ 5-6 अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। सी०सी०टी०वी० फुटैज में दो और हमलावरों की पहचान राहुल अग्रवाल निवासी दीक्षित बाग झांसी व नील भार्गव उर्फ नीशू (जिसके हाथ पर रावण लिखा हुआ है) के रूप में की गई है। उक्त प्रकरण में उनके नाम भी सम्मिलित किये जाएं, क्योकि हमलावरों द्वारा राजीनामा करने का दबाब लगातार बनाया जा रहा है। राजीनामा न करने पर हत्या की धमकी दी जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की गई।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.