28 मई को ईद-उल-अजहा (बकरीद) का सार्वजनिक अवकाश घोषित

झांसी: जिलाधिकारी ने सर्वसाधारण को सूचित करते हुये कहा है कि शासन के निर्देशानुसार वर्ष 2026 के राजपत्रित अवकाश की सूची में वर्ष 2026 के सार्वजनिक अवकाश की सूची में दिनाँक 27 मई, 2026 (दिन बुधवार) को ईद-उल-अजहा (बकरीद) के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है, चूँकि उत्तर प्रदेश में दिनाँक 28 मई, 2026 को ईद-उल-अजहा (बकरीद) मनाई जायेगी, अतएव दिनाँक 27 मई, 2026 (दिन बुधवार) को घोषित ईद-उल-अजहा (बकरीद) के सार्वजनिक अवकाश को परिवर्तित करते हुए दिनॉक 28 मई, 2026 (दिन गुरुवार) को ईद-उल-अजहा (बकरीद) का सार्वजनिक अवकाश घोषित किये जाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि उक्त के क्रम ईद-उल-अजहा (बकरीद) का त्यौहार अब दिनांक 27 मई, 2026 (दिन बुधवार) के स्थान पर दिनॉक 28-05-2026 (दिन गुरूवार) को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाता है।
 
रिपोर्ट अंकित साहू

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.