डीएम के विकास भवन के औचक निरीक्षण पर मचा हड़कंप, कार्यालय आने में लेटलतीफी नहीं होगी बर्दाश्त

झांसी:  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  की सर्वोच्च प्राथमिकता की समस्त अधिकारी/कर्मचारी ससमय कार्यालय में उपस्थित होकर जनसमस्याओं को सुने और उनका समय से निस्तारण करना सुनिश्चित करें। आज इसी को सत्यापित करने और हकीकत से रूबरू होने के लिए जिलाधिकारी गौरांग राठी ने अपराह्न 01:05 बजे विकास भवन में औचक निरीक्षण किया। औचक निरीक्षण से जहां विकास भवन में हड़कंप मच गया, वहीं दूसरी ओर विभिन्न कार्योंवश कार्यालयों में आए आमजन एवं शिकायतकर्ता भी प्रसन्न हो गये। जिलाधिकारी गौरांग राठी ने औचक निरीक्षण पर  जिला ग्राम विकास अभिकरण एवं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अनुभागों का विस्तृत निरीक्षण किया और साफ-सफाई, पत्रावलियों का रखरखाव अधिकारी एंव कर्मचारियों की उपस्थिति आदि की जांच की गई।सर्वप्रथम जिलाधिकारी गौरांग राठी ने निरीक्षण के दौरान जिला ग्राम विकास अभिकरण कार्यालय को देखा और कर्मचारियों की जानकारी ली, कार्यालय में सिंचाई सिंचाई विभाग से तैनात एई अभिषेक प्रताप सिंह एवं अनूप कुमार सिंह संबद्ध हैं। निरीक्षण के दौरान दोनों एई अनुपस्थित पाए गए, अनुपस्थिति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि दोनों की डीआरडीए में उपस्थित लेते हुए उनसे शासकीय संपादित कराया जाए। डीआरडीए कार्यालय के लेखक कक्ष का निरीक्षण करते हुए लेखाकार की जानकारी लेने पर बताया कि बामौर एवं बड़ागाँव में भी कार्य कर रहे हैं। उन्होंने सांसद निधि के अंतर्गत कराए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। कक्ष से निकलते हुए जिलाधिकारी ने गैलरी में प्रॉपर्टी लाइट ना होने पर तत्काल लाइट और पंखे की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।  इसके उपरांत जिलाधिकारी गौरांग राठी ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन कार्यालय का निरीक्षण किया, उपायुक्त स्वतः रोजगार अवकाश पर थे। एनआरएलएम में तैनात लेखा सहायक कौशलेन्द्र सिंह द्वारा कोई अवकाश ना लेते हुए अनुपस्थित होने के कारण नाराजगी व्यक्त करते हुए आज का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण प्राप्त किए जाने के निर्देश दिए। निरीक्षण में लेखाकार अरविंद चौधरी द्वारा विकासखंड बड़ागांव का कार्य भी देखा जा रहा है। उनकी उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए वीडियो कॉल के माध्यम से चेक की गई, वह विकासखंड बंगरा में उपस्थित पाए गए।  इस दौरान जिलाधिकारी ने विभिन्न अभिलेखों का निरीक्षण किया एवं समूह सखी मानदेय वर्ष 2025-26 की पत्रावली को देखा। पत्रावली के अवलोकन उपरांत मानदेय तकनीकी कारणों से लंबित बताया गया, जिसे उन्होंने जल्द से जल्द निर्गत कराए जाने के निर्देश दिए।
विकास भवन के औचक निरीक्षण पर जिलाधिकारी गौरांग राठी ने समस्त विभागों अनुभागों में गार्ड फाइल तैयार किए जाने के निर्देश दिए, जिसमें शासनादेशों का संग्रह किया जाए ताकि आवश्यकता पड़ने पर तत्काल उसे देखा जा सके। इसके अतिरिक्त उन्होंने पटलवार आवक पंजिका तैयार करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने इन कार्यालयों के निरीक्षण के दौरान निर्देश दिए कि समस्त अधिकारी व कर्मचारी समय से कार्यालय में उपस्थित हो और आने वाले आगंतुकों की शिकायतों का निस्तारण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कार्यालय में आने वाली जनता को किसी भी तरह से परेशान ना किए जाने के भी निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आयुष सैनी, मुख्य विकास अधिकारी रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, पीडी डीआरडीए राजेश कुमार, डीपीआरओ डॉ0 बाल गोविंद श्रीवास्तव, डीसी मनरेगा शिखर कुमार श्रीवास्तव  आदि उपस्थित रहे।
 
रिपोर्ट अंकित साहू

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.