सांसद अनुराग शर्मा के अथक प्रयासों से हँसारी रोड रेलवे ओवरब्रिज को मिली स्वीकृति, झाँसी में सुगम यातायात का मार्ग होगा प्रशस्त

झाँसी। सांसद अनुराग शर्मा के निरंतर अथक प्रयासों एवं जनहित के प्रति समर्पित संकल्प का परिणाम है कि झाँसी के हँसारी रोड स्थित बहुप्रतीक्षित रेलवे ओवरब्रिज (ROB) को आखिरकार स्वीकृति प्राप्त हो गई है। वर्षों से क्षेत्रवासियों की प्रमुख मांग रहे इस रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण से झाँसी में यातायात व्यवस्था को बड़ी राहत मिलेगी तथा जाम की समस्या का स्थायी समाधान संभव हो सकेगा।
 
ज्ञात हो कि झाँसी में सुगम एवं गुणवत्तापूर्ण यातायात सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सांसद अनुराग शर्मा लगातार इस विषय को प्रमुखता से उठाते रहे हैं। प्रारंभिक स्तर पर इस पुल के लिए दो लेन की स्वीकृति प्रदान की गई थी, किन्तु सांसद अनुराग शर्मा का निरंतर प्रयास रहा कि भविष्य की आवश्यकताओं एवं बढ़ते यातायात को ध्यान में रखते हुए यह पुल चार लेन का बनाया जाए, ताकि आने वाले वर्षों में भी झाँसीवासियों को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध हो सके।
 
सांसद अनुराग शर्मा ने इस महत्वपूर्ण परियोजना को स्वीकृति दिलाने एवं निर्माण कार्य प्रारंभ कराने हेतु प्रारंभ से लेकर अंत तक निरंतर प्रयास किए। इस विषय पर उन्होंने कई बार माननीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव से भेंट कर झाँसीवासियों की मांग एवं आवश्यकता को प्रमुखता से रखा। उनके सतत प्रयासों और केंद्र सरकार के सकारात्मक सहयोग से आज इस बहुप्रतीक्षित परियोजना को स्वीकृति प्राप्त हुई है।
 
विशेष उल्लेखनीय है कि हँसारी Road रेलवे ओवरब्रिज का संपूर्ण निर्माण कार्य भारत सरकार एवं रेल मंत्रालय द्वारा कराया जाएगा तथा इसके निर्माण में आने वाला पूरा व्यय केंद्र सरकार एवं मिनिस्ट्री ऑफ रेल द्वारा वहन किया जाएगा। इससे प्रदेश सरकार अथवा स्थानीय निकायों पर किसी प्रकार का वित्तीय भार नहीं आएगा।
 
सांसद अनुराग शर्मा ने कहा कि झाँसी में सुगम यातायात सुनिश्चित करने के लिए वे लगातार प्रयासरत हैं, जिसका प्रत्यक्ष उदाहरण आज झाँसी में चल रही विभिन्न बड़ी परियोजनाएँ हैं। उन्होंने बताया कि झाँसी-ग्वालियर मार्ग एवं मेडिकल तिराहे पर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा ओवरब्रिजों का निर्माण कराया जा रहा है, जिससे यातायात व्यवस्था और अधिक सुगम एवं व्यवस्थित होगी। इसके साथ ही हाल ही में नगरा रेलवे यार्ड के पास भी रेलवे ओवरब्रिज की स्वीकृति प्रदान की गई है।
 
सांसद अनुराग शर्मा ने यह भी कहा कि पूर्व में उनके प्रयासों से झाँसी-ग्वालियर लाइन के ऊपर भी ओवरब्रिज का निर्माण कराया गया था। उन्होंने कहा कि पूरे संसदीय क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुचारू एवं बाधारहित बनाने के उद्देश्य से निरंतर ओवरब्रिजों एवं आधारभूत संरचनाओं का निर्माण कराया जा रहा है, ताकि आमजन को जाम की समस्या से राहत मिल सके और क्षेत्र विकास की मुख्यधारा से और अधिक सशक्त रूप से जुड़ सके।
 
इस अवसर पर सांसद अनुराग शर्मा ने कहा कि झाँसी में सुगम यातायात सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकताओं में सदैव शामिल रहा है। उन्होंने कहा कि अत्यंत प्रसन्नता की बात है कि इस रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण में आने वाला संपूर्ण व्यय केंद्र सरकार एवं रेल मंत्रालय द्वारा वहन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक यातायात व्यवस्था के लिए यह परियोजना अत्यंत महत्वपूर्ण साबित होगी तथा शीघ्र ही इसका निर्माण कार्य भी प्रारंभ कराया जाएगा।
 
सांसद अनुराग शर्मा ने कहा कि हँसारी रोड रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण झाँसी के विकास को नई गति प्रदान करेगा और वर्षों से चली आ रही जाम एवं यातायात बाधा की समस्या से लोगों को राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि झाँसी लोकसभा की जनता से किए गए वादों को पूरा करना उनका दायित्व है और जनहित के ऐसे कार्य आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।
 
उन्होंने समस्त झाँसी लोकसभा वासियों को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह परियोजना आने वाले समय में क्षेत्र के विकास एवं सुगम यातायात के लिए वरदान सिद्ध होगी।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.