लेखपाल पर भ्रष्टाचार, तानाशाही एवं हठधर्मिता का आरोप

झांसी। सदर तहसील क्षेत्र अंतर्गत अठोंदना, पठारी के लेखपाल पर भ्रष्टाचार, तानाशाही एवं हठधर्मिता का आरोप लगाते हुए सदर तहसील बार संघ के अधिवक्ताओं ने अपर जिलाधिकारी प्रशासन को शिकायती प्रार्थना पत्र दिया है। आरोप लगाया है कि उक्त लेखपाल एवं अन्य लेखपालों द्वारा वकीलों के साथ अभद्रता ,उनके कार्य न करने , अवैध रूप से पैसों की मांग करने के साथ ही अधिवक्ताओं के कार्य करने में टालमटोल ,गाली गलौच करते हुए स्वयं को  उच्चाधिकारियों का खास बताया जाता है। यह आरोप लगाते हुए तहसील बार संघ अध्यक्ष पंकज पाराशर एड,सचिव सत्य प्रकाश यादव एड,जिला अधिवक्ता संघ के महामंत्री छोटेलाल वर्मा एड, कोषाध्यक्ष विनय शिवहरे, दीपक सेन,सरदार वीर सिंह , मनीष सोनी,सुन्दर लाल वर्मा, दीपक साहू,दीपक दुबे,हामिद मकरानी, नरेश प्रजापति, भरत प्रजापति , राजेन्द्र प्रजापति आदि अधिवक्ताओं ने सदर तहसील के व बीडा ऑफिस के लेखपालों  द्वारा की जा रही अभद्र टिप्पणी एवं पैसों की बिना किसी हिचक के मांग के बावत् अवगत कराया। जिस पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने अधिवक्ताओं को आश्वासन दिया है कि भविष्य में उक्त लेखपालों द्वारा  अधिवक्ताओं के साथ किसी भी प्रकार की कोई पुर्नावृति नहीं की जाएगी।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.