कई वर्षों से मुख्यालय पर जमे एडीएम के स्टेनो को कहीं और स्थानांतरित किए जाने की मांग
झांसी। कलैक्ट्रेट में ही विगत कई वर्षों से मुख्यालय पर जमे एडीएम के स्टेनो को कहीं और स्थानांतरित किए जाने की मांग उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रान्तीय उपाध्यक्ष लाखन सिंह ने जिलाधिकारी से की है।
जिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में बताया कि आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद उत्तर प्रदेश अनुभाग 12 लखनऊ के शासनादेश 2815/12-5 डी/2021 (टी०सी०) 19 अगस्त 2021 में स्पष्ट निर्देश किया गया था कि तीन वर्ष बाद पटल परिवर्तन किया जाये, द्वितीय शासनादेश संख्या 2/2026/93/सामान्य / सैंतालीस-का-4-2026-1/3196 कार्मिक अनुभाग 4 लखनऊ 5 मई 2026 को शासन के द्वारा स्पष्ट निर्देश दिये गये हैं कि बाबू स्तर का कर्मचारी को 3 वर्ष से अधिक किसी भी पटल पर नहीं रहना चाहिये। बताया कि राकेश कुमार खरे लिपिक जोकि एमबोस्टर से प्रोमोटेड लिपिक के पद पर प्रोमोटेड हुये थे जोकि स्टेनो एवं अन्य पद पर भी कार्यभार सम्भाल रहे हैं, जोकि स्टेनो नहीं है फिर भी स्टेनों का कार्य लिया जा रहा है व विगत कई वर्षों से झांसी मुख्यालय पर ही तैनात है एवं एक ही सीट पर विगत कई वर्षों से जमे हुये हैं। उनका स्थानांतरण किसी देहात की अन्य तहसील में किया जाए। उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ द्वारा शासनदेशों का अवलोकन एवं संज्ञान में लेते हुये एडीएम वित्त एवं राजस्व के यहां तैनात स्टेनो का स्थानांतरण किसी अन्य देहात की तहसील में करने की जिलाधिकारी से की गयी है।

No Previous Comments found.