नॉर्थ सेंट्रल रेलवे मैन्स यूनियन कार्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया केंद्रीय सहायक महामंत्री शशि कपूर का जन्मदिन

झांसी। नॉर्थ सेंट्रल रेलवे मैन्स यूनियन (NCRMU) के मण्डल कार्यालय में आज केंद्रीय सहायक महामंत्री शशि कपूर का जन्मदिन बेहद धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मण्डल मंत्री अमर सिंह यादव द्वारा की गई।
इस अवसर पर मण्डल कार्यालय को विशेष रूप से सजाया गया था। उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय सहायक महामंत्री शशि कपूर को केक खिलाकर और माला पहनाकर जन्मदिन की बधाई दी एवं उनके दीर्घायु व स्वस्थ जीवन की कामना की। मण्डल मंत्री अमर सिंह यादव ने उनके संगठन के प्रति समर्पण और रेल कर्मचारियों के हितों में किए गए कार्यों की सराहना की।
 
कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित:
 
जन्मदिन के इस गरिमामयी और उत्साही माहौल में यूनियन के तमाम वरिष्ठ पदाधिकारी और विभिन्न शाखाओं के सचिव मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं:
  सयुक्त मण्डल मंत्री मनोज जाट मण्डल कोषाध्यक्ष राजेश नामदेव
 
 विभिन्न शाखाओं के सचिव:
 
जय सिंह यादव,दीपक शिंदे,संजीव द्विवेदी,मुकेश यादव,बृजमोहन सिंह,राजा भैया,अविनाश कुशवाहा,महेंद्र सिंह यादव,प्रवेश सिंह,संतोष झा,राजेंद्र यादव आदि मौजूद रहे l
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.