विधिक संवेदीकरण कार्यशाला में दी महत्वपूर्ण जानकारियां
झांसी। जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती कमलेश कच्छल के निर्देशन तथा सिविल जज (सीनियर डिवीजन)/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती ईशा त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस लाइन के सभागार में एक दिवसीय विधिक संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया।
यह कार्यशाला राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित 'जागृति योजना' के अंतर्गत पोक्सो एक्ट संवेदीकरण: "सुरक्षित बचपन-सुरक्षित भविष्य" विषय पर आयोजित की गई। इसका मुख्य उद्देश्य बाल अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और पीड़ित बच्चों को त्वरित व संवेदनशील न्याय दिलाना है।
इस कार्यशाला में जनपद के विभिन्न थानों में नियुक्त बाल कल्याण पुलिस अधिकारी, महिला हेल्प डेस्क पर तैनात महिला उप-निरीक्षक तथा पोक्सो एक्ट के मुकदमों की विवेचना कर रहे विवेचक व वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
कार्यशाला में मुख्य संदर्भ व्यक्ति के रूप में उपस्थित प्रतीक समाधिया (चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल) द्वारा उपस्थित पुलिस बल को विस्तृत तकनीकी व व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।
No Previous Comments found.