मात पिता की सेवा से बढ़कर कोई भी पुण्य एवं धर्म कार्य नहीं है- महंत वैदेही वल्लभ

   गुरसराय (झाँसी ): परम पूज्य गुरुदेव श्री श्री 1008 महंत वेदेही वल्लभ अयोध्या धाम समाज सेवी एवं विभिन्न संस्थानों से जुड़े सतीश चंद्र चौरसिया एंड0 के निवास पर पहुँच कर उनकी माता जी स्वर्गीय  सरस्वती देवी जी के चित्र पर पुष्प समर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की इस मौके उन्होंने कहा माता पिता के सदकर्म एवं उनके परम आशीर्वाद से ही हम सभी आगे बढ़ते हैं हम सभी को उनके वताये हुए सत्य मार्ग पर चलना चाहिए  तभी हम सबका कल्याण संभव होगा आगे गुरुदेव ने कहा माता पिता एवं गुरु से बढ़कर इस दुनिया में कुछ भी नहीं है जो भी व्यक्ति माता पिता की सेवा करता है वहीं भाग्यवान होता है इसलिए हम सभी को उनके रहते हुए सेवा करना चाहिए इस मौके पर नर्मदा शर्मा मोनी बावा जी जिला मंत्री योगेश त्रिपाठी रामनारायण पसतोर अबदेश सिंह फौजी जय प्रकाश वर्रसईया  चरण सिंह अशोक मिश्रा साहब सिंह संतोष देवेंद्र महेंद्र सिंह अखिलेश पार्षद ऋषब वशिष्ठ पार्षद प्रतिनिधि  दीपक यादव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.