धरती हो रही है गरम, आओ मिलकर एक एक पेड़ लगाए हम

झांसी। एक पेड़ अपनों के नाम अभियान के क्रम में शनिवार को कलैक्ट्रेट परिसर में नगर मजिस्ट्रेट न्यायालय के सामने स्थित उद्यान में अधिवक्ताओं ने एक पेड़ रोपित कर उपस्थित अन्य अधिवक्ताओं, वादकारियों, कर्मचारियों आदि से भी एक- एक पेड़ लगाने की अपील की l 
कहा कि पेड़ -पौधे जिस तरह से कम होते जा रहे हैं , उससे प्राकृतिक रूप से पर्यावरण असंतुलन का परिणाम सबके सामने है। इसलिए हम सभी को कम से कम  एक- एक पौधा जरूर लगाना चाहिए l
श्री श्याम गार्डन प्लानर के प्रबंधक अभिषेक तिवारी द्वारा शुरू की गयी मुहिम के चलते पौधारोपण के समय वरिष्ठ अधिवक्ता महेंद्र रावत,जीपी सोनी, डॉ राजेश चौरसिया एड., ज्ञान सिंह राजपूत, प्रीति शर्मा एड,डाॅ सचिन शर्मा, कुलदीप प्रजापति, संजय गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.