मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस ने महिलाओं और छात्राओं को दी सरकारी योजनाओं की जानकारी

झांसी: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियान एवं वरिष्ठ पुलिस  अधीक्षक झांसी के दिशा निर्देश में मिशन शक्ति अभियान फेस 5.0 के तहत थाना सकरार के  उप निरीक्षक शशांक सिंह,महिला आरक्षी रश्मि एवं  महिला कांस्टेबल देवकुमारी द्वारा थाना सकरार अंतर्गत कस्बा में महिलाओं को  नारी सुरक्षा ,नारी सम्मान ,नारी स्वावलंबन के तहत महिलाओं और लड़कियों को  सरकारी योजनाओं जैसे  प्रधानमंत्री उज्जवला योजना,  कन्या सुमंगला योजना, सामूहिक विवाह योजना, मातृ वंदना योजना  , निराश्रित महिला पेंशन योजना आदि योजनाओ के बारे में तथा  विभिन्न आकस्मिक सेवा हेल्पलाइन नंबर 1090, 181, 102, 108, 112, 1076, 1098, 1930 आदि  के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई । इसके साथ ही पुलिस द्वारा उनसे किसी प्रकार की हो रही समस्या के बारे में पूछा गया लेकिन किसी के द्वारा कोई भी समस्या नहीं बताई गई इसके साथ ही पुलिस टीम के द्वारा  उनकी सुविधा हेतु पिंक कार्ड भी वितरित किए गए।
 
रिपोर्ट अंकित साहू

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.