12 दिन से फूंका हुआ 100 केवी का ट्रांसफार्मर 24 घंटे के अंदर बदलकर विद्युत आपूर्ति चालू नहीं की गई तो विद्युत विभाग का होगा घेराव- शिवनारायण परिहार
झांसी । उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस के बैनर तले आज जनपद झांसी की ग्राम पंचायत भंडरा में विद्युत विभाग की तानाशाही भ्रष्टाचारियों के खिलाफ आज विशाल किसान पंचायत हुई पंचायत में किसानों में विद्युत विभाग के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए विद्युत विभाग के घेराव की घोषणा की। पंचायत में प्रमुख रूप से विद्युत विभाग की तानाशाही भ्रष्टाचारियों के चलते लगातार 12 दिनों से भड़रा की 5000 की आबादी अंधेरे में जीवन यापन करने को मजबूर है. इस उमस भरी भीषण गर्मी में ग्रामीण त्राहि त्राहि कर रही है.ग्रामीण जन खून के आंसू रो रहे हैं. ग्रामीणों की सुनने वाला कोई नहीं है ग्राम प्रधान नईम खान ने बताया की लिखित रूप से मौखिक रूप से मुख्यमंत्री पोर्टल पर कई बार शिकायत करने के बावजूद आज तक ना तो फूंका हुआ 100 KV का ट्रांसफार्मर बदला गया और ना ही जली हुई केवल बदली गई जिसका खामियांजा हमारे गांव की गरीब जनता भुगत रही है ग्राम प्रधान होने की हैसियत से जनता की सहूलियत के लिए हमने जिम्मेदारों को सूचना दी फिर भी लाइट नहीं आई. पंचायत में ग्रामीणों ने बारी बारी से बताया साहब हमारे गांव में भड़रा बस स्टैंड के पास मस्जिद के बगल में 100 केवी का ट्रांसफार्मर लगा हुआ है जो 12 दिन पहले फुंक गया साथ में हजारीलाल अहिरवार के घर से आसाराम अहिरवार के घर तक लगभग 300 मीटर बिधुत केबल जल चुकी है जिससे गाँव के अंदर लाइट नहीं पहुंच पा रही है, दूसरी केवल ब्रह्मदेव मंदिर से बस स्टैंड की ओर जाने वाली रास्ते में 268 मीटर केबल जली है इस केवल को फूंके हुए 2 साल हो गए लेकिन यह केवल आज तक नहीं बदली गई तीसरी केवल नफीस साइ के मकान से सुरेश फौजी के मकान तक 95 मीटर केबल फूंकी है वह भी नहीं बदली गई चौथी केवल राम सिंह राय के मकान से पर्वत सिंह के मकान तक 200 मीटर केबल फूंकी है जब से केवल लगी है तब से लाइट नहीं जली ग्रामीणों ने बताया हमारे गांव में 25 केवीए के तीन ट्रांसफार्मर लगे हैं जिनका सही तरह से केवलीकरण करके बिजली का सही वितरण मोहल्ले बाईस मोहल्ले किया जाए तो एक ट्रांसफार्मर पर लोड नहीं पड़ेगा और गांव की लाइट सही रूप से आएगी लाइट बार-बार खराब होने की परेशानी हमेशा के लिए खत्म हो जाएगी. यूपी किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शिव नारायण सिंह परिहार ने किसानों की समस्याओं को बारी-बारी से सुनते हुए कहां किसान कांग्रेस आप की लड़ाई पूरी ताकत से लड़ेगी अगर 24 घंटे में विद्युत व्यवस्था बहाल नहीं होती तो मजबूरन किसान कांग्रेस के साथ सैकड़ो किसान मिलकर बिजली विभाग मऊरानीपुर का घेराव किया जाएगा जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी परिहार ने कहा विद्युत विभाग की तानाशाही चरम पर है इस उमस भरी और भीषण गर्मी में बच्चे बूढ़े बीमार हो रहे हैं और विद्युत विभाग कुंभकरणी नींद में सो रहा है जहां एक और प्रदेश सरकार का आदेश है कि ट्रांसफार्मर फुंकने के बाद 24 घंटे के अंदर ट्रांसफार्मर बदलकर विद्युत विभाग व्यवस्था चालू कर दी जाए वहीं उनके ही जिम्मेदार अधिकारी ही शासनादेश का पलीता लगा रहे हैं परिहार ने कहा ग्रामीण किसानों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा फूंके हुए ट्रांसफार्मर को ग्रामीण अंचलों में 24 घंटे के अंदर बदला जाए अन्यथा की स्थिति में बड़ा आंदोलन होगा जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी पंचायत में प्रमुख रूप से बर्तमान प्रधान नईम खान पूर्व प्रधान दुलु अहिरवार राकेश श्रीवास अरविंद श्रीवास मोहम्मद रियाज खान आनंद मुखिया जगन् माते सर्वेश जितेंद्र श्रीवास नफीस रब्बू राम मिथिलेश अहिरवार साबिर खान मुन्ना चढार शिवम चढ़ार अभिषेक मौर्य राजू बरार रोहित उस्मान खान लखन चढ़ार नरेश श्रीवास रईस खान रामचरण चढ़ार राजेंद्र चढ़ार यूनुस खान प्रदीप चढ़ार इमामी खान उमंग चढ़ार अशोक चढ़ार लालू चढ़ार अनुज इदरीश खान दीनदयाल श्रीवास गोविंद अनमोल श्रीवास कालू श्रीवास भोले दाऊ इस्माइल खान रामचरण नेत्रपाल अहिरवार साइद खान मिस्त्री फिरोज खान मुमताज खान राजू रामाधार निषाद रामचंद्र बुढ़िया प्यारेलाल बेधड़क शेखर राज बडोनिया बिहारी सिंह तोमर नंदराम सिंह खंगार शिवनारायण सिंह परिहार सहित सैकड़ो किसान उपस्थित रहे।
No Previous Comments found.