बसपा ने मनाई अहिल्याबाई होलकर की 301वीं जयंती, लालाराम अहिरवार बोले- सम्मान चाहिए तो 2027 में बसपा सरकार बनाओ

झांसी । बहुजन समाज पार्टी के तत्वाधान में आज  पुष्प लोक माता अहिल्याबाई होलकर जी की 301 वी जयंती के मौके पर जीवन शाह चौराहे पर स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर व मिष्ठान वितरण किया गया।
 इस मौके कैंप कार्यालय में संगोष्ठी कर के उनके विचारों पर चलने का संकल्प लिया गया। बैठक के मुख्य अतिथि मुख्य मंडल प्रभारी झांसी लालाराम अहिरवार व  मुख्य मंडल प्रभारी रामबाबू चिरगईया व विशिष्ट अतिथि मुख्य मंडल प्रभारी कैलाश पाल मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष बी डी फुले ने की। लालाराम अहिरवार  ने अपने संबोधन में कहा कि अगर हमें अपने महापुरुषों का सम्मान चाहिए तो 2027 में बहुजन समाज पार्टी की सरकार को बनाना होगा। रामबाबू कर गया ने अपने संबोधन में कहा कि बहुजन समाज पार्टी सर्व समाज की पार्टी है बहुजन समाज में जन्में सभी संत गुरु महापुरुषों का अगर कोई सम्मान करता है तो वह बहुजन समाज पार्टी है। मुख्य मंडल प्रभारी कैलाश पाल ने अपने संबोधन में कहा कि बहुजन समाज पार्टी की सरकार बनने से पहले हमारे महापुरुषों को कोई जानता नहीं था सरकार बनने के बाद उनके इतिहास को जीवित किया गया आज देश का आमजन गरीबी भुखमरी बेरोजगारी की समस्याओं से जूझ रहा है ।
इस मौके पर मंडल प्रभारी अनीश राईन, संतोष राज वर्मा, जिला उपाध्यक्ष ठाकुर विपिन सिंह ,पूर्व जिला अध्यक्ष जयपाल सिंह अहिरवार, चंद्र दत्त गौतम,बृजपाल सिंह पाल आलमपुरा, संजय बाजपेई अमित वर्मा,आदि ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त कर लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के जीवन पर प्रकाश डाला। बैठक का संचालन जिला महासचिव लक्ष्मी नारायण राजपूत ने किया। बैठक में आए हुए सभी का आभार राम प्रकाश पाल ने सभी का आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर विधानसभा प्रभारी रिंकू अहिरवार, झांसी विधानसभा अध्यक्ष चंद्रशेखर पवैया बबीना विधानसभा अध्यक्ष छोटेलाल अहिरवार, महाराज सिंह पाल, रघुवीर पाल, रामप्रसाद पाल, भानु प्रताप पाल, एडवोकेट संतोष पाल, जय कुमार,आरिफ मंसूरी, सुनील मरोड़ी, देवेंद्र अहिरवार, महेंद्र चौधरी, विकास गौतम भोजला, इंद्रजीत, कोमल बौद्ध, पूरनलाल भिटोरा, अनिल सविता, माधव सिंह, आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.