सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी। और कर्मचारियों को सम्मानपूर्वक दी गई विदाई एवं शुभकामनाएँ
झांसी: आज पुलिस लाइन सभागार, झाँसी में अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण झाँसी डॉ० अरविन्द कुमार द्वारा सेवानिवृत्त अधिकारी/कर्मचारियों को उनके दीर्घ, समर्पित एवं सराहनीय सेवाकाल हेतु सम्मानित करते हुए भावी जीवन के लिए शुभकामनाएँ प्रदान की गईं। उन्होंने कहा कि पुलिस सेवा के दौरान प्राप्त अनुभव, अनुशासन एवं कर्तव्यनिष्ठा समाज एवं विभाग के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगी। सेवानिवृत्ति सेवा का अंत नहीं, बल्कि जीवन के एक नए अध्याय की शुरुआत है।
इस अवसर पर सेवानिवृत्त अधिकारी/कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके उत्तम स्वास्थ्य, सुखद, समृद्ध एवं मंगलमय जीवन की कामना की तथा उनके द्वारा विभाग को प्रदान की गई उत्कृष्ट सेवाओं की सराहना की। सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों में उ0नि0 कृष्णमुरारी एवं फायरमैन राजेन्द्र सिंह सेंगर हैं।
कार्यक्रम में पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे तथा सभी ने सेवानिवृत्त कार्मिकों को भावभीनी विदाई दी।
रिपोर्ट अंकित साहू
No Previous Comments found.