क्रीड़ा भारती कानपुर प्रांत ने किया साइकिल रैली का आयोजन,सप्ताह में एक दिन वाहन छोड़ने की ली प्रतिज्ञा
झांसी: आज प्रातः 6:30 विश्व साइकिल दिवस के उपलक्ष्य में क्रीड़ा भारती जिला झांसी कानपुर प्रांत के तत्वाधान में एवं क्षेत्रीय क्रीड़ा संस्थान(ध्यानचंद स्टेडियम), ऋषभ सरावगी मेमोरियल फाउंडेशन तथा एमेच्योर मल्लखम्ब एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के संयुक्त सहयोग से साइकिल रैली को ध्यानचंद स्टेडियम से मुख्य अतिथि क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी कर्मवीर पटेल ने हरी झंडी दिखाकर प्रारंभ किया । विशिष्ट अतिथि सुनील कुमार उप क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्रीड़ा भारती कानपुर प्रांत के कार्यवाहक अध्यक्ष संजीव कुमार सरावगी ने की। अतिथियों का स्वागत एमेच्योर मल्लखम्ब एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के सचिव रवि प्रकाश परिहार, कोषाध्यक्ष अनिल कुमार पटेल व नीता अवस्थी संयोजक क्रीड़ा भारती ने बैच लगाकर किया। लगभग 130 बालक बालिकाओं ने साइकिल चलाकर प्रतिज्ञा ली कि सप्ताह में एक दिन वाहन छोड़कर सिर्फ साइकिल ही चलाएंगे तथा पर्यावरण की रक्षा करेंगे।
इस अवसर पर अनुष्का यादव, सुषमा, सोनिया कुशवाहा, विकास वैद्य, अंकुर राणा, नीतीश राज, विष्णु, सुजीत, कपिल, आशीष, रामकृष्ण निरंजन, योगेंद्र रिछारिया ओम साहू, गोविंद देव रिछारिया आदि उपस्थित रहे। संचालन संजीव कुमार त्रिपाठी ने किया।
रिपोर्ट अंकित साहू
No Previous Comments found.