वरिष्ठ नागरिक परिसंघ की अखिल भारतीय केन्द्रीय कार्य समिति की बैठक के आयोजन को लेकर बनाई रूपरेखा
झांसी।भारतीय मजदूर संघ द्वारा संचालित वरिष्ठ नागरिक परिसंघ की अखिल भारतीय 21 वीं केन्द्रीय कार्य समिति की बैठक का आयोजन 17, 18, 19 जुलाई 2026 को वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की नगरी में किया जाएगा।
वरिष्ठजनों के जीवन की कठिनाइयों को दूर करने व उनके जीवन को खुशहाल बनाने तथा उनकी सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने आदि हेतु वरिष्ठ नागरिक परिसंघ की प्रदेश इकाई वरिष्ठ नागरिक एवं पेंशनर्स कल्याण समिति के शिवपुरी हाईवे पर स्थित प्रदेश कार्यालय पर बैठक का प्रारम्भ अधिकारियों द्वारा द्वीप प्रज्ववलन कर एवं अवधेश सक्सेना पूर्व विभाग प्रमुख द्वारा गाये श्रमिक गीत से किया गया। इंजी० भागीरथ बरुआ जिलाध्यक्ष ललितपुर के मुख्य आतिथ्य में एवं मैथिलीशरण मुदगिल जिलाध्यक्ष झाँसी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सन्तप्रकाश वर्मा प्रदेश महामन्त्री ने बताया कि जुलाई में आयोजित बैठक में देश के समस्त प्रदेशों के प्रतिनिधियों सहित केन्द्रीय कार्य समिति के लगभग 150 प्रतिनिधि प्रतिभागी होंगे।जिनकी व्यवस्था हेतु जनप्रतिनिधियों ,समाज सेवियों से सहयोग करने का आवाहन किया गया।
बैठक में जिला संगठन मन्त्री ललितपुर इंजी० हाकिम सिंह, भारतीय मजदूर संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता अनिल तिवारी,आलोक अग्रवाल जिला कोषाध्यक्ष ने सहयोग करने का आवाहन किया।बैठक में कालका प्रसाद अवस्थी जिला कोषाध्यक्ष ललितपुर, के०के० गेड़ा, एस०एस० सिंह,विजय छत्रसाल, हरिकिशन बांकरे, रतन सिंह, रामपाल यादव, मुन्नालाल, जे०पी० गोस्वामी, गंगाराम, गोविन्द सोनी एड, गनपतलाल आदि उपस्थित रहे।
No Previous Comments found.