वेतन की मांग को लेकर कर्मचारियों ने डीआरएम ऑफिस पर किया प्रदर्शन

झांसी : आज भगत इंजीनियर्स वर्क्स के माध्यम से रेलवे में ऑपरेटर एवं हेल्पर के पद पर कार्य कर रहे करीब डेढ़ सौ कर्मचारियों ने साढ़े तीन महीने से वेतन न  मिलने से नाराज होकर डी आर एम ऑफिस पर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों को लंबित वेतन दिलाए जाने के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य डी आर एम ऑफिस पहुंचे। उन्होंने ए डी आर एम नंदी शुक्ला एवं टी आर डी ऑपरेटिंग सतवीर सिंह से वार्ता कर कर्मचारियों को शीघ्र वेतन दिलाने एवं काम  और वेतन के नाम पर उनका शोषण करने वाली कंपनी व ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया।
अधिकारी द्वय ने तीन दिन के अंदर लंबित वेतन दिलाने एवं आर्थिक शोषण करने वालों की जांच कराने का आश्वासन दिया।
इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व शहर अध्यक्ष इम्तियाज हुसैन, मनीराम कुशवाहा,अखिलेश गुरुदेव, अनिल रिछारिया,अमीर चंद आर्य, दिनेश कुमार वर्मा, उमाचरण वर्मा, अजय ठाकुर, सचिन जाटव, इन्द्रपाल आदि मौजूद रहे।
 
रिपोर्ट अंकित साहू

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.