भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का सिदेश्वर सिद्ध पीठ पर हुआ भव्य स्वागत

झांसी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के प्रथम झांसी आगमन पर श्री सिदेश्वर सिद्ध पीठ, ग्वालियर रोड झांसी में अखिल भारतीय धर्मसंघ के संयोजक एवं महानगर धर्माचार्य आचार्य पं. हरिओम पाठक जी के नेतृत्व में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर  प्रदेश अध्यक्ष  पंकज चौधरी ने जिला धर्माचार्य आचार्य महंत विष्णु दत्त स्वामी, मंडलाचार्य लल्लन महाराज, बुंदेलखंड ब्राह्मण विद्वत परिषद के केंद्रीय अध्यक्ष आचार्य बृजकिशोर हरभजन भार्गव, मुरली मनोहर मंदिर के आचार्य बसंत गोलवलकर, हरीशंकर चतुर्वेदी, आचार्य पं. हरिओम पाठक सहित धर्माचार्यों, पुजारियों एवं महंतों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरता से सुना।
अखिल भारतीय धर्मसंघ द्वारा प्रदेश अध्यक्ष को चार सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था, निःशुल्क बिजली एवं जल व्यवस्था, पुजारियों को मानदेय, प्रमुख मंदिरों में स्थायी सफाई व्यवस्था तथा मंदिरों को हाउस टैक्स से मुक्त रखने जैसी प्रमुख मांगें शामिल रहीं।
कार्यक्रम से पूर्व श्री सिदेश्वर सिद्ध पीठ में आचार्य पं. मनोज पाठक एवं आचार्य पं. राजीव पाठक द्वारा विधिवत रुद्राभिषेक एवं पूजन-अर्चन संपन्न कराया गया, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष ने सहभागिता कर प्रदेश एवं राष्ट्र की सुख-समृद्धि की कामना की।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. जितेन्द्र कुमार तिवारी ने किया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष सुधीर सिंह नगर विधायक रवि शर्मा,एम एल सी डा बाबूलाल तिवारी, रामा निरंजन ,संजीव श्रृंगीऋषि,जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम , भाजपा नेता सी ए दुष्यंत चतुर्वेदी, गोकुल दुबे, पूर्व जिलाध्यक्ष पं मुकेश मिश्रा,सविता पचौरी,सुशीला दुबे, सियाराम शरण चतुर्वेदी,छत्रपाल सिंह राजपूत,अमर सिद्ध,आर एन उपाध्याय, अशोक बिलगैंया,माला मल्होत्रा,स्वेता नामदेव,दीपक त्रिपाठी,रवीश त्रिपाठी, मनमोहन गेंडा,अमित चिरवरिया, मोहित परिहार,संतराम पेंटर ,गोपाल बिरथरे ,दीपक यादव, योगेश नामदेव बड़ी संख्या में धर्माचार्य, पुजारीगण, समाजसेवी एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
 
रिपोर्टर अंकित साहू

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.