प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हुए 12 वर्ष पूर्ण,जिलाध्यक्ष ने मंदिर में की पूजा अर्चना

झांसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 जून को भारत के निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में लगातार सबसे लंबे समय तक पद पर बने रहने वाले शख्‍स बन गए हैं. इसी के साथ उन्‍होंने देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है. इस अवसर पर भा ज पा विधानसभा झांसी ने मडिया महादेव मंदिर पर व बबीना विधानसभा काली माता मंदिर सदर बाजार जिला अध्यक्ष सुधीर सिंह के नेतृत्व में पूजा अर्चना व भजन कीर्तन किया गया ताकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भी आगे तक देश के प्रधानमंत्री के रूप स्थापित रहे ताकि देश विश्व में एक कीर्तिमान स्थापित कर सके! इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सुधीर सिंह ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में अपने 12 वर्ष पूरे कर लिए हैं। 26 मई 2014 को पहली बार शपथ लेने के बाद से लेकर अब तक, उनके कार्यकाल का यह स्वर्णिम सफर "सेवा, सुशासन और जनकल्याण" को समर्पित रहा है! इस अवसर पर सदर विधायक रवि शर्मा ने कहा  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन 12 वर्षों में बिना एक भी दिन की छुट्टी लिए अथक रूप से राष्ट्र की सेवा की इस अवधि में देश ने गरीब कल्याण और अभूतपूर्व विकास को एक साथ साकार होते देखा  है!विधायक राजीव सिंह परीक्षा कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के लगातार 12 साल को विकास,विश्वास व जन कल्याण का काल करार देते हुए कहा कि इस दौरान सभी मोर्चों पर देश ने अभूतपूर्व प्रगति की है।साथ ही सभी मंडलों में मंदिरों में पूजा अर्चना की गई जिला अध्यक्ष सुधीर सिंह ,सदर विधायक रवि शर्मा, विधायक राजीव सिंह परीक्षा ,सुनीता शर्मा ,ममता लश्करी ,संजीव अग्रवाल लाल ,अखिलेश गुप्ता ,मीनू राजावत ,विकास कुशवाहा ,अभिषेक जैन ,अरविंद राजपूत ,अनिरुद्ध दुबे ,अंकित यादव, देवेंद्र दुबे ,प्रियांशु दे ,शैलेंद्र परमार ,सुमन पुरोहित ,ऋषि सैनी ,दिलीप पुरी ,निर्मल कुशवाहा ,मोनू शिवहरे ,अनुज नीखरा ,धीरज अग्रवाल ,अमर सिंह कुशवाहा ,गोकुल दुबे ,शैलेंद्र प्रताप सिंह ,नितिन परिहार ,प्रदीप खटीक ,कमलेश परिहार ,मंगल श्रीवास्तव ,रंजीत साहू ,ममता चौरसिया , नैना पाखरे, श्वेता नामदेव ,कविता शर्मा ,प्रतिमा कुलकर्णी ,शामली सिंह ,राशि साहू ,दीपा कुशवाहा ,अनुराग पाखरे ,किशोर वर्मा, दीनदयाल प्रजापति आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे !        
 
रिपोर्ट अंकित साहू

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.