पर्यावरण व जल संरक्षण का सन्देश लेकर पदयात्रा पर निकले श्रृद्धालु सहित साइकिल यात्री का स्वागत कर दीं शुभकामनाएं

 
झांसी। आज झांसी से रामेश्वरम तक पदयात्रा के साथ साइकिल यात्रा प्रारम्भ कर पर्यावरण व जल संरक्षण के साथ सनातन की जागरूकता हेतु सन्देश देते सतीश कुमार जी व ज्ञान सिंह गुर्जर का स्वागत आज कुंज बिहारी मन्दिर पर मानव विकास संस्थान के कोर कमेटी चेयरमैन डॉ ध्रुव सिंह यादव की अध्यक्षता एवं राष्ट्रीय कन्वीनर डॉ अशोक अग्रवाल काका के सानिध्य में श्रद्धालु व सह साइकिल यात्री का माल्यार्पण व पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया।
  भारत को जल मय , हरित मय बनाने के संकल्प के साथ पीठ पर जल है तो कल है , एक कदम जल के लिए - हजार कदम भविष्य के लिये के स्लोगन लगाए निकले पड़ व साइकिल यात्री को संस्थान उनकी यात्रा मंगलमय होने की शुभ कामनाएं प्रेषित करने के लिए कुंज बिहारी मन्दिर पहुंचा।उन्होंने बताया कि वे इसके पूर्व भी अयोध्या व नेपाल पैदल यात्रा व साइकिल यात्रा कर चुके हैं।
   इस अवसर पर कुंज बिहारी मन्दिर द्वार पर मधु भटनागर , अनिल कुमार नायक व महिला होम गार्ड बहनों के साथ साथ प्रकृति प्रेमियों ने भी उनका स्वागत कर रास्ते में उनकी ठहरने व भोजन पानी की व्यवस्था की जानकारी जिज्ञासा वश पूछ कर संतोष जनक उत्तर से संतुष्ट हुये।
   सभी के प्रति आभार संस्थान सचिव अनिल कुमार साहू ने व्यक्त किया।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.