सहयोग्यम फाउंडेशन का हुआ शुभारंभ,समाज सेवा व युवा कल्याण का दिया संदेश

झांसी: नगरा निवासी युवा अनिरुद्ध साहू एवं उनकी टीम द्वारा विगत दिवस सहयोग्यम फाउंडेशन की स्थापना की गई। फाउंडेशन का उद्देश्य समाज सेवा, गौ सेवा एवं युवा कल्याण की भावना को बढ़ावा देना है। इस अवसर पर उद्घाटन समारोह आर्या कन्या कॉलेज के प्रांगण में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अपर जिला अधिकारी श्रीमति पल्लवी मिश्रा तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में अपर नगर आयुक्त श्रीमति रोली गुप्ता उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के निवर्तमान जिला महामंत्री अमित साहू ने की।
अपने अध्यक्षीय संबोधन में अमित साहू ने कहा कि समाज सेवा एवं युवा उत्थान की भावना प्रत्येक युवा एवं सामाजिक व्यक्ति में होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि युवा ही देश का भविष्य हैं और उनके सकारात्मक प्रयास समाज में बदलाव ला सकते हैं।
समारोह के दौरान एनसीसी कैडेट्स को सम्मानित किया गया तथा उन्हें राष्ट्र निर्माण एवं सामाजिक कार्यों में सक्रिय योगदान के लिए प्रोत्साहित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ. अल्का नायक, संतोष साहू, अविनाश साहू, सुमन राहुल साहू, सुनीता साहू, ऋषि तिवारी, अर्जित तिवारी, अनमोल साहू, मुदित साहू, मयंक साहू एवं प्रियांशु साहू सहित अनेक सामाजिक लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन सियाशरण चतुर्वेदी ने किया। समारोह के अंत में फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने समाजहित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।
 
रिपोर्ट अंकित साहू

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.