ग्रेट निकोबार को बचाने के लिए कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्ष अभियान
झांसी। ग्रेट निकोबार में प्रस्तावित मेगा विकास परियोजना में बड़ी संख्या में पेड़ काटे जाएंगे। इससे पर्यावरण को क्षति होगी और आदिवासी समुदाय के हित प्रभावित होंगे। ऐसे में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आह्वान पर पर्यावरण संरक्षण और आदिवासी समुदाय के अधिकारों को संरक्षित करने के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। आज नूरनगर में शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज गुप्ता की अध्यक्षता में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया कि करोड़ों पेड़ काटने से वहां की जनजातीय समुदाय के सम्मुख जीवन का संकट उत्पन्न होगा। मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदीप जैन "आदित्य" ने कहा कि देश को पूंजीवाद की गिरफ्त में किए जाने से आमजन के सामने संकट उत्पन्न हो गया है। विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद सायमा नोमान ने लोकतंत्रात्मक व्यवस्था में हावी हो रहे पूंजीवाद को खतरे की घंटी बताया।
इस दौरान मुकेश अग्रवाल, अनिल रिछारिया, इरफान अब्बासी, जावेद खान, एम सी वर्मा, अशोक कंसोरिया, शफकत उल्लाह, शमीम खान, शरीफ खान, शशि चौधरी, राजा, हमीद अहमद, फैजल अली, राहिल, शोएब अहमद, इकबाल खान, रासिद खान आदि मौजूद रहे।
No Previous Comments found.