झांसी पुलिस की बड़ी कामयाबी: सर्विलांस सेल ने बरामद किए 38 लाख के मोबाइल, एसएसपी ने लौटाए स्वामियों को

झांसी: आज जनपद झांसी की सर्विलांस सेल ने लोगों के चेहरे पर मुस्कान लौटा दी । सेल की टीम ने गुमशुदा और खोए हुए 203 मोबाइल फोन बरामद कर लिए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 38 लाख रुपये है। 
आज पुलिस लाइन स्थित सभागार में आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बी.बी.जी.टी.एस. मूर्ति ने सभी मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किए। अपना खोया हुआ मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे। कई लोगों ने तो एसएसपी और सर्विलांस टीम का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद ही नहीं थी कि मोबाइल वापस मिलेगा।  
एसएसपी ने बताया कि जनपद के विभिन्न थानों में मोबाइल गुमशुदगी की शिकायतें लगातार आ रही थीं। इस पर सर्विलांस सेल प्रभारी को टीम गठित कर बरामदगी के निर्देश दिए गए थे। टीम ने आईएमईआई नंबरों के आधार पर ट्रैकिंग कर देश के अलग-अलग राज्यों से ये मोबाइल बरामद किए। 
बरामद मोबाइलों में एप्पल, सैमसंग, वनप्लस, वीवो, ओप्पो जैसी महंगी कंपनियों के फोन शामिल हैं। कुछ मोबाइल डेढ़ साल से भी ज्यादा समय पहले गुम हुए थे।
एसएसपी मूर्ति ने कहा कि झांसी पुलिस आमजन की सेवा और सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। गुमशुदा मोबाइल बरामदगी का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने जनता से अपील की कि मोबाइल गुम होने पर तत्काल नजदीकी थाने या 1930 पर सूचना दें और CEIR पोर्टल पर रिपोर्ट दर्ज कराएं।
इस मौके पर मोबाइल पाने वालों में छात्र, व्यापारी, गृहिणी और नौकरीपेशा लोग शामिल थे।
 
रिपोर्ट अंकित साहू

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.