शिक्षकों की समस्याओं एवं सुझावों पर सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाते हुए किया जाएगा यथासंभव समाधान -गौड़
झांसी । नव नियुक्त जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जितेंद्र कुमार गौड़ के आगमन पर शिक्षक संगठन उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष नितिन चौरसिया के नेतृत्व में स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में संगठन के जिला मंत्री पंकज तिवारी, जिला कोषाध्यक्ष अभिषेक खरे सहित जिला एवं ब्लॉक के पदाधिकारियों ने बीएसए का माल्यार्पण एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
जिलाध्यक्ष नितिन चौरसिया ने बीएसए को पौधा सहित गमला भेंट किया साथ ही अवगत कराया कि संगठन द्वारा वृक्षारोपण के साथ ही शासन द्वारा सौंपे गए कार्यों एवं बच्चों को निपुण बनाने के लिए पूर्ण निष्ठा से प्रयास जारी हैं।जिला मंत्री पंकज तिवारी ने विद्यालयों के सकारात्मक एवं सुधारात्मक निरीक्षण करने का अनुरोध किया, जिला कोषाध्यक्ष अभिषेक खरे ने जनपद को रैंकिंग सुधार हेतु शिक्षकों द्वारा समर्पित सहयोग का भरोसा दिया गया।
बीएसए श्री गौड़ ने सभी शिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए सभी का सहयोग आवश्यक है। उन्होंने आश्वासन दिया कि शिक्षकों की समस्याओं एवं सुझावों पर सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाते हुए उनका यथासंभव समाधान किया जाएगा। साथ ही उन्होंने विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नियमित शैक्षणिक गतिविधियों तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को प्राथमिकता देने पर भी बल दिया। शिक्षक समस्याओं को लेकर त्वरित निस्तारण एवं कार्यालय कार्य पद्धति सुधार के साथ ही शिक्षक समस्या निस्तारण जानकारी हेतु कॉल सेंटर बनाने के आश्वासन के साथ ही शिक्षकों से छात्र नामांकन बढ़ाने के साथ ही ऑनलाइन कार्यों को प्राथमिकता के साथ करने का आवाहन किया।
इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण खरे, जिला संयुक्त मंत्री छवि कुमार वर्मा, जिला संगठन मंत्री रामकिशोर यादव, जिला संगठन मंत्री अनुपमा अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष अनुपमा रावत,विनय रानी, अनुपम खरे, शिवम समाधिया, हंसराज साहू, अरविन्द घोष, डॉ मनोज सोनी, मनोज कुमार विश्वकर्मा, मंत्री प्रदीप चौरसिया, अजहर अली, रुचि तिवारी, भूमिका बड़ोनिया, अर्चना साहू, आभा श्रीवास्तव, आरती सुमन, गायत्री सिंह, संगीता साहू, सुनीता गिरि, शमा खान, अंजना यादव, धर्मेंद्र जैन,
प्रवीण गुप्ता, अजय प्रकाश, मनोज साहू, शशिकांत चौरसिया, रश्मि शर्मा, नीतू,ज्योति रैकवार आदि शिक्षक उपस्थित रहे ।
No Previous Comments found.