प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह का झांसी में भव्य स्वागत,विकास एवं जनकल्याण पर हुई विस्तृत चर्चा

झांसी: उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के कैबिनेट मंत्री तथा जनपद झांसी के प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह के प्रथम नगर आगमन पर भारतीय जनता पार्टी महानगर झांसी द्वारा महानगर अध्यक्ष सुधीर सिंह के नेतृत्व में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर संगठनात्मक बैठक, प्रशासनिक समीक्षा बैठक तथा जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न बैठकों का आयोजन हुआ।
इसके उपरांत आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए माननीय प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्ष विकास, विश्वास और जनकल्याण की ऐतिहासिक यात्रा के रूप में स्थापित हुए हैं। उन्होंने कहा कि इन 12 वर्षों की सबसे बड़ी शक्ति जनता का अटूट विश्वास और सरकार का सेवा भाव है। इसी विश्वास के बल पर आज एनडीए देश के 22 राज्यों में जनता की सेवा कर रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की फाइल पर हस्ताक्षर किए। आज 25 करोड़ से अधिक लोग गरीबी रेखा से बाहर निकल चुके हैं। सरकार ने पारदर्शिता के साथ लाभार्थियों के खातों में सीधे धनराशि भेजकर लाखों फर्जी लाभार्थियों को व्यवस्था से बाहर किया है। सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि यह नया भारत है, जो किसी भी चुनौती का मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम है। उन्होंने केंद्र सरकार की प्रमुख योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, मध्यम वर्ग को कर राहत, लखपति दीदी योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, पीएम सूर्य घर योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाएं तथा अमृत भारत स्टेशन योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि इन योजनाओं ने देश के करोड़ों नागरिकों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाया है।
इस अवसर पर सांसद अनुराग शर्मा, महापौर बिहारी लाल आर्य, विधायक रवि शर्मा, विधायक राजीव सिंह पारीछा, विधायक जवाहर राजपूत, विधायक रश्मि आर्या, विधान परिषद सदस्य रामतीर्थ सिंघल, बाबूलाल तिवारी, रमा निरंजन, श्याम बिहारी गुप्ता, जमुना कुशवाहा, मुकेश मिश्रा, संजीव सिंह ऋषि, मनु सिंह, विनोद नायक, अखिलेश गुप्ता, संजीव अग्रवाल, कपिल बरसानिया, अभिषेक जैन, ममता साहू, अमर सिंह कुशवाह, अरविंद राजपूत, प्रियांशु दे, चेतन ओझा,देवेंद्र दुबे, अनिरुद्ध दुबे, पलविंदर नंदा, मनोज श्रीवास, मीनू राजावत, रुपेश नायक, धर्मेंद्र अहिरवार, दिलीप पुरी, मोनू शिवहरे, निर्मल कुशवाहा, अनुज नीखरा, मंगल श्रीवास्तव, रंजीत साहू, कमलेश परिहार, श्रीमती प्रीति माहौर, अमित राय, कामेश अहिरवार, कुसुम कुशवाहा, सुशील दुबे, संतराम पेंटर, श्वेता पाराशर, किरण गौतम, सीमा शर्मा,भूपेंद्र सिंह, रवि राजपूत, सुरेंद्र सिंह पाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
 
रिपोर्ट अंकित साहू

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.