जिला अध्यक्ष सुधीर सिंह के नेतृत्व में विश्व रक्तदान दिवस पर रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन

झांसी। आज  विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी झांसी महानगर द्वारा आयोजित विशाल रक्तदान शिविर में सहभागिता की गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानव सेवा, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं राष्ट्रहित के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का प्रेरणादायी परिचय दिया।
 
इसके अतिरिक्त भारत विकास परिषद एवं धन्वंतरि शाखा द्वारा हाईटेक हॉस्पिटल में आयोजित रक्तदान शिविर तथा वसुंधरा सृजन समिति द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में भी सहभागिता कर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया गया। उपस्थित युवाओं को संबोधित करते हुए रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डाला गया तथा उन्हें नियमित रूप से रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया गया।
 
इस अवसर पर  जिला अध्यक्ष भाजपा सुधीर सिंह ने कहा गया कि रक्तदान मानवता की सेवा का सर्वोच्च माध्यम है, जो किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन प्रदान करने का कार्य करता है।
 रक्तदान करने वाले सभी युवाओं एवं आयोजनकर्ताओं का हृदय से अभिनंदन करते हुए उनके इस पुनीत कार्य की सराहना की गई।मंचासीन रहे जिला अध्यक्ष सुधीर सिंह ,सदर विधायक रवि शर्मा, एमएलसी रामतीर्थ सिंगल ,एमएलसी बाबूलाल तिवारी ,डॉ बीके गुप्ता, डॉ प्रताप सिंह ,डॉक्टर राजकुमार अग्रवाल ,डॉ बी बी आर्य , डॉ संजय त्रिपाठी ,डॉ मनीष गुप्ता, डॉक्टर विनोद साहू, डॉ मुकेश नाजा, अखिलेश शर्मा, संतोष खरेला, अंकित राजा यादव, कुणाल, प्रियांशु दे, शैलेंद्र परमार, अनुज नीखरा ,सुरेंद्र सिंह ,नवनीत दीक्षित ,चित्रांग द्विवेदी आदि उपस्थित रहे ।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.