हरे कृष्णा संकीर्तन में झूमे श्रद्धालु, दीपदान किया, इस्कॉन मंदिर झांसी में पुरुषोत्तम मास के उपलक्ष में हुआ विशेष कार्यक्रम
झांसी। इस्कॉन मंदिर झांसी में पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर रविवार को विशेष उत्सव का आयोजन हुआ। मंदिर को रंग बिरंगे मनमोहक फूलों से सजाया गया। सैकड़ो भक्तो ने भगवान श्री राधा कृष्ण के दर्शन किए एवं हरे राम हरे कृष्णा हरिनाम संकीर्तन में झूम उठे। श्रधालुओं ने मंदिर में दीपदान किया और जयकारे लगाए।
इस्कॉन मणिपुर से आए श्रीमान लक्ष्मीपति प्रभुजी द्वारा विशेष कथा की गई एवम पुरुषोत्तम मास के पावन एवं धार्मिक महत्व का वर्णन किया। आरती के बाद प्रसाद वितरण हुआ। मुख्य अतिथि नगर विधायक रवि शर्मा एवं एमएलसी रमा निरंजन आरपी निरंजन ने भगवान की पूजा अर्चना की। इस अवसर पर इस्कॉन मंदिर प्रमुख ब्रजभूमि दास जी, मंदिर के भक्त व्रज जान रंजन दास , प्रिय गोविंदा दास, दामोदर बंधू दास, श्याम विलास दास, महेश्वर चंद्र दास, कनाई ठाकुर दास, प्राणेश्वर गौर दास और सभी युवा एवं कोन्ग्रेजातिओं भक्तो का धन्यवाद दिया।
इस सफल आयोजन में मंदिर के अनेक भक्तों एवं सेवकों का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में मीडिया प्रतिनिधि पियूष रावत जी भी उपस्थित रहे एवं उन्होंने आयोजन की सराहना की।
No Previous Comments found.