भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष का झाँसी आगमन आज

झांसी। भारतीय, मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष विश्वेश्वर राय सोमवार को झाँसी आ रहे हैं, उनके साथ वरिष्ठ नागरिक एवं पेंशनर्स कल्याण समिति के काशी प्रान्त के महामन्त्री नरेन्द्र कुमार मिश्रा व पूर्वोत्तर रेलवे पेंशनर्स कल्याण समिति के अध्यक्ष  ओ०पी०एन० तिवारी भी आ रहे हैं।
भारतीय मजदूर संघ की इकाई वरिष्ठ नागरिक एवं पेंशनर्स कल्याण समिति उ०प्र० द्वारा आयोजित वरिष्ठ नागरिक परिसंघ की  18,19 जुलाई 2026 को झाँसी में अखिल भारतीय कार्य समिति कार्यक्रम की व्यवस्थाओं हेतु उक्त पदाधिकारी 16,17 जून को प्रवास पर रहेंगे।प्रवास के दौरान उक्त पदाधिकारी भारतीय मजदूर संघ के समस्त यूनियनों, अभियानों के पदाधिकारियों के साथ केन्द्रीय कार्यक्रम की व्यवस्थाओं हेतु विचार-विमर्श करेंगे।इस आशय की जानकारी सन्तप्रकाश वर्मा प्रदेश महामन्त्री वरिष्ठ नागरिक एवं पेंशनर्स कल्याण समिति द्वारा दी गई।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.