झांसी से ग्वालियर रवाना हुई 20वीं रानी झांसी बलिदान ज्योति यात्रा, पवैया ने किया स्वागत

झांसी। आज महारानी लक्ष्मीबाई की बलिदान की पूर्ण संध्या पर राष्ट्रभक्त संगठन एवं हिंदू समन्वय मंच के केंद्रीय अध्यक्ष अंचल अरजरिया के निर्देशन में सर्वेश पटेल अर्पित शर्मा दिनेश कुशवाहा के नेतृत्व में रानी झांसी बलिदान ज्योति यात्रा प्रतिवर्ष की भांति लगातार बीसवें वर्ष झांसी किले के अंदर से प्रारंभ होकर रानी लक्ष्मीबाई पार्क एलिट चौराहा शिपरी बाजार आवास विकास बिहार चौराहा होकर ग्वालियर के लिए प्रस्थान हुई जहां दतिया डबरा में लोगों के द्वारा स्वागत किया गया ग्वालियर में भी भव्य स्वागत हुआ फिर ज्योति वहां पर ग्वालियर में जयभान सिंह पवैया ने ज्योति को रिसीव किया और तीन दिवसीय मेला  का शुभारंभ हुआ जिसमें रानी की अस्त्र शस्त्रों का प्रदर्शन होता है और तीन दिवसीय मेला का शुभारंभ होता है वहीं रानी के साथ अंतिम युद्ध लड़ने वाले उनके गुरु बाबा गंगादास की स्मृति में दिनांक 11 जून से 17 जून तक श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन होता है इस अवसर पर गुड्डू शर्मा दिलीप तिवारी उपाध्याय जी दीपक वर्मा साहिल मिश्रा प्रियांशु अंकित दीप राघवेंद्र प्रतीक विशाल शैवाल राजकुमार अंकुश भारत कुशवाहा दीपेंद्र गिरिराज आकाश गोलू आशीष अमन अमित संदीप सहित बड़ी संख्या में संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.