AIMIM ने झांसी में बूथ कमेटियों के गठन को लेकर की कैडर मीटिंग

झांसी। आज  AIMIM पार्टी द्वारा  एबट मार्केट में कैडर मीटिंग का आयोजन किया गया। बैठक का उद्देश्य झांसी के हर वार्ड में बूथ स्तर पर कमेटियों का गठन कर संगठन का विस्तार करना था। 
यह कार्यक्रम राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी, प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली, बुंदेलखंड अध्यक्ष हाजी सादिक अली और यूथ बुंदेलखंड अध्यक्ष मुहम्मद फुरकान के आदेश पर तथा जिलाध्यक्ष रईस अहमद खान के दिशा-निर्देशों पर आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता यूथ जिलाध्यक्ष शाहरुख खान ने की। इस दौरान जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई, बूथ कमेटियों का गठन किया गया और कई लोगों को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाकर संगठन विस्तार किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन महानगर अध्यक्ष यूथ रियाज खान की निगरानी एवं विधानसभा अध्यक्ष यूथ फरदीन भाई, जिला उपाध्यक्ष यूथ फैजान भाई व उनकी टीम द्वारा किया गया। 
बैठक में ये रहे मौजूद: बुंदेलखंड महासचिव अली कुरैशी, बुंदेलखंड सचिव कलाम कुरैशी, जिला महासचिव आरिफ कुरैशी, यूथ बुंदेलखंड महासचिव जरीफ कुरैशी, जिला उपाध्यक्ष जावेद मसूदी, जिला महासचिव इमरान, कोषाध्यक्ष आसिफ मंसूरी, आबिद भाई, फैसल कुरैशी, तहजीब भाई, तासीम भाई, रमजान कुरैशी, अरशद बेग, कैफ, असलम कुरैशी, उबेश भाई, जुनेद भाई, शान भाई, अदनान भाई, राजा भाई, समीर भाई, आदिल भाई, अयान भाई, आसिफ भाई, जमील भाई, सरफराज भाई सहित अन्य कार्यकर्ता।
अंत में विधानसभा अध्यक्ष यूथ फरदीन खान ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.