वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस की पूर्व संध्या पर किया दीपदान
झांसी: आज बुंदेलखंड तालाब संरक्षण समिति के तत्वाधान में डा. सुनील तिवारी के संयोजन एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य के मुख्य आतिथ्य में लक्ष्मी तालाब पर प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की अमर योद्धा वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस की पूर्व संध्या पर दीपदान किया गया।
इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई बाई को याद करते हुए कहा कि उन्होंने न सिर्फ़ देश की आजादी के लिए क्रांति की ज्वाला प्रज्वलित कर अपने प्राणों की आहुति दी बल्कि अपने शासन में कौमी एकता और सांप्रदायिक सद्भाव की मिसाल पेश की।
कार्यक्रम के संयोजक डा.,सुनील तिवारी कहा कि प्रशासन की उदासीनता और तमाम अवरोधों के बावजूद कल बलिदान दिवस पर लक्ष्मी तालाब में स्थित वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा पर कल माल्यार्पण किया जाएगा।
इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार मोहन नेपाली , रिपुसुदन नामदेव, पं.अशोक तिवारी गुरु,अमीर चंद आर्य, शैलेन्द्र कुमार शीलू, राम कुमार मकडारिया, हुकुम चंद रायकवार , कैलाश स्वर्णकार, मनोज तिवारी, कमल जैन,रशीद मंसूरी आदि ने वीरांगना के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और दीपदान कर उन्हें स्मरण किया।
No Previous Comments found.