झाँसी के लाल ने किया कमाल, अन्तर्राष्ट्रीय बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता मे गोल्ड मैडल जीतकर शहर का नाम किया रोशन
झांसी। देश की राजधानी दिल्ली के प्रगति मैदान मे हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी शेरू क्लासिक 2026 अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमे झाँसी शहर के लाल चित्रांश कौशिक ने कमाल दिखाते हुए गोल्ड मैडल जीत कर शहर का नाम रोशन किया है, अमेरिका, ईरान, russia व विश्व भर से आये प्रतिभागियों ने अपना अपना हुनर दिखाया जिसमे चित्रांश ने क्लासिक केटेगिरी मे गोल्ड मैडल जीता, यह प्रतियोगिता बेहद बड़े स्तर की होती है जिसकी फीस ही 50 हजार रुपए होती है, वही चित्रांश ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि उनका बचपन से ही यही सपना था कि बड़े स्तर का एथलीट बनकर अपने शहर का नाम रोशन करू जिसमे मेरे पापा ने मेरा पूरा साथ दिया, वही चित्रांश ने आगे बताया कि वह फ्लेक्स जिम के नाम से अपना खुद का जिम खोले हुए हैं ताकि जो भी इस प्रतियोगिता की तैयारी करना चाहते हैं वह उनसे सम्पर्क कर सकते हैं, वही उन्होंने युवा पीढ़ी को सन्देश देते हुए कहा कि सभी अपनी सहद का ख्याल रखे और बुरी चीजों से दूर रहें।
No Previous Comments found.