झांसी में डिप्टी सीएम बोले- शिवपाल बड़े नेता, अपने भतीजे को संभाले

झांसी: राम मंदिर प्रकरण में जिसने भी गड़बड़ी की होगी, उसे सजा मिलेगी ,अखिलेश यादव आजकल जो बयानबाजी कर रहे हैं। उन्हें इससे बचना आना चाहिए। राम मंदिर लाखों करोड़ों भक्तों की आस्था का प्रतीक है। इस पर हम सभी को गर्व है। आरोप लगाना अलग बात है और साबित होना अलग बात।
अगर किसी ने कोई गड़बड़ी की होगी तो उसे सजा मिलेगी। एसआईटी पूरे मामले की जांच कर रही है। रिपोर्ट आने का इंतजार करना चाहिए। चपंत राय बहुत ही आदरणीय और पूज्य राम भक्त हैं।
वो राम काज के लिए पूरी तरह से समर्पित हैं। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से उन्हें क्यों दूर रखा गया है। ये मेरा नहीं मुख्यमंत्री का विषय है। शिवपाल बहुत बड़े नेता हैं। अपने भतीजे को संभाले। केशव के चक्कर में न पड़े।
ये बातें डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को झांसी में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। वह यहां विकास कार्यों की समीक्षा करने आए हैं। डिप्टी सीएम दोपहर में करीब 12 बजे शताब्दी एक्सप्रेस से झांसी पहुंचे। रेलवे स्टेशन पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वह सीधे सर्किट हाउस के लिए रवाना हो गए। वहां पर उन्होंने मीडिया से बात की। राम मंदिर चढ़ावा में गड़बड़ी समेत अन्य मुद्दों पर बात की।
राम मंदिर ट्रस्ट के चढ़ावा राशि में गड़बड़ी के आरोपों पर कहा- भगवान हनुमान भगवान राम की सेवा में लगे रहते हैं। जिस भी कर्मचारी ने यह किया होगा, उसे जरूर सजा मिलेगी। मामले की जांच चल रही है। रिपोर्ट आने दीजिए। चंपत राय बेहद बहुत ही आदरणीय और पूज्य राम भक्त हैं। वो राम काज के लिए पूरी तरह से समर्पित हैं। आरोप लगाना अलग बात है। और साबित होना अलग बात।
सपा प्रमुख अखिलेश के उस बयान, जिसमें उन्होंने कहा था कि अयोध्या भाजपा के लिए कुरुक्षेत्र बन जाएगी। इस सवाल के जवाब में कहा- अखिलेश यादव को ऐसे बयानों से बाज आना चाहिए। अयोध्या भगवान राम का जन्मस्थान है और वहां 500 साल बाद मंदिर निर्माण हुआ है। अयोध्या विश्व भर के लोगों की आस्था का केंद्र है। वहीं, शिवपाल यादव के उस बयान पर, जिसमें उन्होंने केशव प्रसाद मौर्य को हराने की बात कही थी, डिप्टी सीएम ने कहा, “वो बहुत बड़े नेता हैं, अपने भतीजे को संभालें, केशव के चक्कर में न पड़ें।" सपा सांसदों के भाजपा में शामिल होने की अटकलों पर कहा कि जब ऐसा होगा तो पता चल जाएगा, अभी ऐसी कोई बात नहीं है।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.